न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 29 सदस्यों की पहली सूची, एक पूर्व CM के सामने दो पूर्व सीएम के बेटे

पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है, जहाँ उनका मुकाबला आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित चुनाव लड़ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 5:26:34

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 29 सदस्यों की पहली सूची, एक पूर्व CM के सामने दो पूर्व सीएम के बेटे

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की है। भाजपा ने इस सूची में 29 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है, जहाँ उनका मुकाबला आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा ने बादली से दीपक चौधरी, रोहणी से विजेंद्र गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, जनकपुरी से आशीष सूद, बिजवासन से कैलाश गहलोत, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, महरौली से गजेंद्र यादव, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी, गांधी नगर से सरदार अरविंदर सिंह लवली और रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन को प्रत्याशी बनाया है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा ने प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। गौरतलब है कि यहां से आम आदमी पार्टी से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में है। भाजपा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा को टिकट देकर यहां का मुकाबला रौचक हो गया है। इस सीट पर एक पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित और पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा मैदान में है। इस सीट पर एक पूर्व सीएम के सामने दो पूर्व सीएम के बेटे हैं।

बता दें कि पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली में भाजपा पूर्व सांसदों को भी टिकट दे सकती है। पार्टी ने कालकाजी सीट से सीएम आतिशी के सामने रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने यहां से अलका लांबा को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस से आए अरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर से टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए कैलाश गहलोत को बिजवासन से उम्मीदवार बनाया है। वहीं पटपड़गंज से अवध ओझा के सामने रविंद्र नेगी को प्रत्याशी बनाया है। दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में रविंद्र नेगी ने मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी थी। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2025 में मनीष सिसोदिया को जंगपुरा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर भाजपा ने सरदार तरविंदर सिंह मारवाह को प्रत्याशी बनाया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का नाम का ऐलान कर दिया। AAP पहली पार्टी है जिसने विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। वहीं दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं भाजपा ने भी आज अपनी पहली सूची जारी कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब