न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : वैक्सीन लगवाने के 2 घंटे बाद ही हुई अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी सच्चाई

प्रथम दृष्ट्या मामला हृदयगति से रुक जाने का है मगर परिजनों की संतुष्टि के लिए पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Apr 2021 12:21:41

नागौर : वैक्सीन लगवाने के 2 घंटे बाद ही हुई अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी सच्चाई

कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए कोरोना वैक्सीन अभियान को तेजी से चलाया जा रहा हैं और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जी लोगों के मन में संकोच की स्थिति पैदा कर देते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला नागौर उपखण्ड क्षेत्र के गांव बालिया में जहां एक अधेड़ की वैक्सीन लगवाने के 2 घंटे बाद ही मौत हो गई। वैक्सीन लगाने के कुछ घंटों बाद घबराहट होने पर राजकीय बांगड़ चिकित्सालय डीडवाना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मांग रखी कि पोस्टमार्टम करवाया जाए। परिजनों की मांग पर पीएमओ डॉ. महेश वर्मा ने डॉ. धन्नाराम को पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया। बीसीएमओ डॉ. अमित बलारा ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला हृदयगति से रुक जाने का है मगर परिजनों की संतुष्टि के लिए पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

गांव बालिया के रामप्रसाद पुत्र गोपीराम मेघवाल उम्र 55 वर्ष सोमवार को गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचे। रामप्रसाद का 82वां नम्बर था। दोपहर 12:35 पर वैक्सीन लगाई गई और एएनएम मीना चौधरी के अनुसार करीब आधे घंटे तक रामप्रसाद ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में ही वेटिंग कक्ष में आराम किया।

रामप्रसाद घर पहुंच गए और कुछ देर आराम भी किया मगर उसे घबराहट होने लगी और परिजनों से कहा कि मुझे चिकित्सक के पास ले चलो। राजकीय बांगड़ चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉ। सोहन शर्मा द्वारा दोपहर करीब 2:36 बजे जांच की गई तो मृत पाया गया। जानकारी मिलते ही परिजन व नजदीकी रिश्तेदार बांगड़ अस्पताल पहुंच गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत