Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BRS सांसद कोठा पर जान लेवा हमला, आरोपी ने पेट में घोंपा चाकू

तेलंगाना से सोमवार को एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी को चुनाव प्रचार के दौरान पेट में चाकू मार दिया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 5:19:35

BRS सांसद कोठा पर जान लेवा हमला, आरोपी ने पेट में घोंपा चाकू

हैदराबाद। तेलंगाना से सोमवार को एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी को चुनाव प्रचार के दौरान पेट में चाकू मार दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिद्दीपेट जिले के दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में चुनाव प्रचार के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

इस घटना के बाद कोठा को सिकंदराबाद के अस्पताल ले जाया गया। कोठा तेलंगाना की मेडक सीट से सांसद हैं। पुलिस ने बताया कि वह खतरे से बाहर हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अपनी टीम से घिरे सांसद को अपने पेट के घाव पर हाथ रखते हुए देखा जा सकता है। सांसद को पेट में चोट लगने के कारण अस्पताल ले जाया गया। हालांकि पुलिस ने बाद में कहा कि वह सुरक्षित हैं। इसके साथ ही बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। सिद्दीपेट की पुलिस कमिश्नर एन श्वेता ने बताया, ‘सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी सुरक्षित हैं। घटना दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में हुई। उन्हें गजवेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आरोपी हिरासत में है, हम मामले की जांच कर रहे हैं।’ उधर बीआरएस ने आरोप लगाया है कि ‘कांग्रेस समर्थक’ ने सांसद प्रभाकर रेड्डी पर हमला किया।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को एक ही चरण में होना है, जबकि मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के साथ राज्य में वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 3 दिसंबर को होनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology