न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज होगा सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार, देर रात हिसार पहुंचा पार्थिव शरीर

आज हिसार में सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार होगा। ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोनाली के अंतिम संस्कार में भाजपा के बड़े नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित परिजन व सगे संबंधी शामिल होंगे। वहीं वीरवार रात करीब पौने 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर एंबुलेंस के जरिये सोनाली फोगाट का शव लाया गया। रात ढाई बजे सोनाली का शव हिसार पहुंचा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Aug 2022 9:16:09

आज होगा सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार, देर रात हिसार पहुंचा पार्थिव शरीर

भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ये कदम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उठाया। पुलिस ने उनके पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सोनाली फोगाट के साथ 22 अगस्त को गोवा पहुंचे थे। इस बीच आज हिसार में सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार होगा। ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोनाली के अंतिम संस्कार में भाजपा के बड़े नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित परिजन व सगे संबंधी शामिल होंगे। वहीं वीरवार रात करीब पौने 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर एंबुलेंस के जरिये सोनाली फोगाट का शव लाया गया। रात ढाई बजे सोनाली का शव हिसार पहुंचा।

ताबुत में रखकर सोनाली का शव लाया गया। शव के साथ जीजा, भाई, भतीजा व अन्य परिजन साथ थे। सिविल अस्पताल में डी-फ्रिज में सोनाली का शव रखवाया गया है। हिसार से सुबह 9 बजे ढंढूर फार्म हाउस पर सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर पहुंचेगा। 9 बजे से लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे। अभी तक की सूचना के अनुसार फार्म हाउस से 11 बजे सोनाली की अंतिम यात्रा ऋषि नगर श्मशान घाट, हिसार के लिए रवाना होगी।

सोनाली की मौत के दो दिन बाद गुरुवार को परिवार की सहमति से डाक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। उनके खून के नमूने और बिसरा को जांच के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई रिंकू ढाका की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था।

बता दे, सोनाली फोगाट टिक टॉक पर वीडियो बनाकर चर्चा में आई थीं। उन्हें 23 अगस्त की सुबह मृत अवस्था में गोवा के अंजुना में अस्पताल में लाया गया था। डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई थी।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि अगर सोनाली का परिवार लिखित में डिमांड करेगा तो राज्य सरकार उनकी मौत की CBI जांच जरूर कराएगी। सरकार को जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है।

बता दें कि सोनाली की फैमिली पहले दिन से इस केस की CBI जांच की डिमांड कर रही है। परिवार कह चुका है कि उसे गोवा पुलिस की इन्वेस्टिगेशन पर यकीन नहीं है। सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया था कि सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर ने मिलकर उनकी बहन को साजिश के जाल में फंसाया था। सुखविंदर ने अब से कोई तीन साल पहले सोनाली को खाने में नशीली चीज मिलाकर उसके साथ रेप किया था और इसका वीडियो भी बना लिया था। जिसके बाद से सुधीर और उसका दोस्त सुखविंदर लगातार सोनाली को ब्लैकमेल कर रहे थे। यही दोनों बीच-बीच में सोनाली के खाने में जहरीली चीज भी मिला देते थे। जिससे उसकी तबीयत कई बार बिगड़ चुकी थी और आखिरकार इन्हीं दोनों ने मिलकर सााजिश के तहत गोवा ले जाकर उसका कत्ल कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत