Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से दहशत में आया दाऊद इब्राहिम, पाकिस्तान छोड़कर भागा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दहशत में आया अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान छोड़कर भागा। भारत की सटीक एयर स्ट्राइक से घबराए दाऊद और उसके गुर्गे कहीं और छिपे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 2:47:51

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से दहशत में आया दाऊद इब्राहिम, पाकिस्तान छोड़कर भागा

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान छोड़ दिया है। वर्षों से कराची में रह रहा दाऊद अब भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद इतने भयभीत हो गया कि पाकिस्तान, जो अब तक उसे पनाह देता आया था, खुद उसे और उसके खास गुर्गों छोटा शकील और मुन्ना झिंगड़ा को कहीं छिपाने पर मजबूर हो गया।

सूत्रों का दावा है कि ये तीनों अब पाकिस्तान से भागकर किसी दूसरे देश में छिप गए हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक से घबराया दाऊद अब अपनी जान बचाने के लिए जगह-जगह भागता फिर रहा है।

एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, इस तरह के इनपुट पर नजर रखी जा रही है और संभावना यह भी जताई जा रही है कि दाऊद और उसके गुर्गे अब भी पाकिस्तान में ही किसी सुरक्षित स्थान पर छिपे हो सकते हैं। संभव है कि उन्हें लेकर जानबूझकर गुमराह करने वाली सूचनाएं फैलाई जा रही हों। इसलिए एजेंसियां इन सभी सूचनाओं को अपने विभिन्न स्रोतों के माध्यम से सत्यापित करने में जुटी हैं।
भारत ने यह सख्त कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद उठाया, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की गई थी। इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने 6-7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, जिसमें पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों को सटीकता के साथ निशाना बनाया गया। खास बात यह रही कि इन हमलों में किसी भी आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं हुआ।

भारत ने पहले ही पाकिस्तान को चेतावनी दे दी थी कि किसी भी हिमाकत की उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी। लेकिन अपनी आदत से मजबूर पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। भारत ने न केवल इन हमलों को विफल किया बल्कि करारा जवाब भी दिया, जिसमें पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम बर्बाद कर दिए गए। अब दोनों देशों के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology