न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा: जरख ने किसान पर किया हमला, ग्रामीणों ने बरसाए डंडे

दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र के नांगल लोटवाड़ा गांव में एक जरख (हाइना) ने शुक्रवार शाम को हड़कंप मचा दिया। एक किसान पर हमला कर उसके पैर को अपने जबड़े में दबा लिया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 8:50:29

दौसा: जरख ने किसान पर किया हमला, ग्रामीणों ने बरसाए डंडे

दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र के नांगल लोटवाड़ा गांव में एक जरख (हाइना) ने शुक्रवार शाम को हड़कंप मचा दिया। एक किसान पर हमला कर उसके पैर को अपने जबड़े में दबा लिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए जरख को पकड़कर डंडों से मारते हुए किसान को छुड़ाया। दरअसल, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक जरख गांव के एक कुएं में गिर गया। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद बांदीकुई रेंज की टीम करीब 5 बजे मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से 30 मिनट में जरख को कुएं से बाहर निकाला गया। फॉरेस्टर योगेश सैनी के अनुसार, जैसे ही जरख कुएं से बाहर निकला, उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान जरख ने गांव के किसान राजू मीणा (50) पर हमला कर उनके पैर को जबड़े में पकड़ लिया। राजू मीणा ने बताया, "मैं रेस्क्यू के दौरान करीब 30 मीटर दूर अपनी बाइक के पास खड़ा था। जरख अचानक मुझ पर झपट पड़ा और मेरे पैर को जबड़े में दबा लिया।"

ग्रामीणों ने डंडों से जरख को काबू कर राजू को छुड़ाया। इससे पहले जरख ने गांव के ही रामजीलाल की एक बकरी को अपना शिकार बना लिया था। फॉरेस्टर सैनी ने कहा, "हमने जरख को रेस्क्यू के दौरान लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन लोग नहीं हटे। इसी बीच जरख ने किसान पर हमला कर दिया। फिलहाल जरख गांव से भाग चुका है, और उसकी तलाश की जा रही है।" वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जानवरों से दूर रहें और इस तरह की घटनाओं की तुरंत सूचना दें। वहीं, ग्रामीण इस घटना के बाद से डरे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल