न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करी करती पकड़ी गई 55 साल की महिला, अंडरगारमेंट में छिपा रखा था सोना

कागज के पैकेट में बरामद दोनों पॉलीथिन कार्बन पेपर में पैक थी। उसे खोलकर देखा तो उसमें लाल और काले रंग के दो पैकेट थे। उन पैकेट को काटा तो उसमें पेस्ट के फॉम में सोना निकला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 1:31:25

जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करी करती पकड़ी गई 55 साल की महिला, अंडरगारमेंट में छिपा रखा था सोना

जयपुर एयरपोर्ट पर अक्सर सोने की तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सोने की तस्करी का आया हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी एक महीने में गोल्ड तस्करी के 4 मामले पकड़े हो। कस्टम के कमिश्नर राहुल नांगरे ने बताया कि कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल के नेतृत्व में की गई। कारवाई में 55 साल की महिला को टीम ने पकड़ा है जो कि अपनी अंडरगारमेंट में सोना छिपाकर लाइ थी। सोना पेस्टफॉम में लाया गया था। प्रारम्भिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे शारजाह एयरपोर्ट पर किसी व्यक्ति ने इसे लाने के लिए कहा था। इसके बदले उस व्यक्ति ने उसका एयर टिकट करवाया। 15 हजार रुपए देने का वादा किया।

असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि पकड़ी गई महिला दिल्ली की रहने वाली है। 7 दिन पहले अपने बेटे से दुबई मिलने गई थी। बेटा दुबई के एक होटल में काम करता है। बुधवार सुबह शारजाह से एयर अरेबिया की फ्लाइट के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। महिला की जब मेटल डिटेक्टर से जांच की गई तो कस्टम अधिकारियों को शक हुआ। इसके बाद महिला कर्मचारियों और अधिकारियों की मौजूदगी में सस्पेक्ट लेडी की पूरी जांच करवाई। उसके अंडरगारमेंट से एक कागज की थैली निकली। इस थैली में दो पॉलीथिन के पैकेट थे।

कागज के पैकेट में बरामद दोनों पॉलीथिन कार्बन पेपर में पैक थी। उसे खोलकर देखा तो उसमें लाल और काले रंग के दो पैकेट थे। उन पैकेट को काटा तो उसमें पेस्ट के फॉम में सोना निकला। सोना कपड़े की थैली में दो पॉलीथीन और उसे ब्लैक कार्बन शीट से लपेट कर रखा था, जो किसी आर्टिफिशियल स्टोन की तरह दिख रहा था। कस्टम की टीम अब इस सोने को प्रोसेस करने में जुटी है। इसमें से शुद्ध सोना निकलने की कार्यवाही की जा रही। संभावना है कि 600 ग्राम तक सोना निकल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट