न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस ने दी यूरोप को तेल सप्लाई रोकने की धमकी, कहा - 300 डॉलर प्रति बैरल हो जाएगा क्रूड ऑयल

रूस ने पश्चिमी देशों को चेताया कि वह क्रूड ऑयल (Crude Oil) को 300 डॉलर प्रति बैरल के भी पार पहुंचा सकता है यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के बाद से ही रूस को अमेरिका व पश्चिमी देशों के कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। स्विफ्ट से बाहर करने और कई बैंकों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अमेरिका ने बीते दिनों रूसी तेल व गैस को बैन करने के संकेत दिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Mar 2022 1:01:21

रूस ने दी यूरोप को तेल सप्लाई रोकने की धमकी, कहा - 300 डॉलर प्रति बैरल हो जाएगा क्रूड ऑयल

रूस ने पश्चिमी देशों को चेताया कि वह क्रूड ऑयल (Crude Oil) को 300 डॉलर प्रति बैरल के भी पार पहुंचा सकता है। रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर Alexander Novak ने सरकारी टेलीविजन पर एक बयान में कहा, 'यह पूरी तरह से साफ है कि अगर रूसी तेल को रिजेक्ट किया गया तो ग्लोबल मार्केट पर इसके भयानक दुष्परिणाम होंगे। क्रूड ऑयल की कीमतों में ऐसी तेजी आएगी, जिसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। यह ज्यादा नहीं भी चढ़ा तो भी 300 डॉलर प्रति बैरल हो जाएगा।'

दरअसल, यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के बाद से ही रूस को अमेरिका व पश्चिमी देशों के कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। स्विफ्ट से बाहर करने और कई बैंकों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अमेरिका ने बीते दिनों रूसी तेल व गैस को बैन करने के संकेत दिए।

नोवाक अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन (Antony Blinken) की एक हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। ब्लिंकेन ने कहा था कि अमेरिका और उसके सहयोगी यूरोपीय देश रूस के तेल व गैस के आयात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी तेजी आई। क्रूड ऑयल इसके बाद 140 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया, जो 2008 के बाद का इसका सबसे हाई लेवल है। अमेरिका व सहयोगी देश रूस के तेल व गैस पर बैन लगने से होने वाली उथल-पुथल को थामने के लिए ईरान को वापस मार्केट में लाने का भी प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए खटाई में पड़े ईरान न्यूक्लियर डील को रिवाइव किया जा रहा है।

रूसी लीडर ने यूरोप पर निशाना साधते हुए कहा कि रूस से उसे जो तेल मिलता है, उसे रिप्लेस करने में साल भर से ज्यादा समय लग जाएगा। इसके साथ ही यूरोप को ज्यादा पैसे भी देने होंगे। उन्होंने कहा, 'यूरोपीय नेताओं को ईमानदारी से अपने लोगों को बताना चाहिए कि क्या होगा। अगर आप रूस की एनर्जी सप्लाई रोकना चाहते हैं तो ऐसा करिए। हम इसके लिए तैयार हैं। हमें पता है कि ऐसा होने पर हमें अपना तेल कहां बेचना है।'

उन्होंने जर्मनी के द्वारा नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपलाइन का सर्टिफिकेशन फ्रीज किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अभी यूरोप की गैस जरूरतों का 40% देने वाला रूस अब तक अपनी जिम्मेदारियां पूरी तरह से निभा रहा है, लेकिन जर्मनी के एक्शन के बाद इससे पीछे हटने का रूस को पूरा अधिकार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती