न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IIT कानपुर के प्रोफेसर का दावा - जुलाई में फिर बढ़ने लगेंगे कोरोना वायरस के मामले

IIT कानपुर के वैज्ञानिक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि अगले महीने यानी जुलाई में कोरोना वायरस के मामले देशभर में बढ़ने लगेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रतिदिन 20-25 हजार केस सामने आ सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jun 2022 4:58:44

IIT कानपुर के प्रोफेसर का दावा - जुलाई में फिर बढ़ने लगेंगे कोरोना वायरस के मामले

IIT कानपुर के वैज्ञानिक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि अगले महीने यानी जुलाई में कोरोना वायरस के मामले देशभर में बढ़ने लगेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रतिदिन 20-25 हजार केस सामने आ सकते हैं। आपको बता दे, देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 15,940 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कल की तुलना में 8.1% कम हैं। वहीं, 20 मरीजों की मौत भी हुई। इस दौरान 12,425 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 33 लाख 78 हजार 234 हो गई है। 4 करोड़ 27 लाख 61 हजार 481 ठीक भी हुए है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,974 हो गई है। कल सक्रिय मामलों में 3,495 का इजाफा हुआ है। इसके बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 91,779 हो गई है। जिन पांच राज्यों में कोरोना के केस दर्ज किए गए हैं, उनमें महाराष्ट्र में 4,205, केरल में 3,981 मामले, दिल्ली में 1,447, तमिलनाडु में 1,359 और कर्नाटक में 816 नए मरीज सामने आए हैं। देश में मिले कुल नए मामलों में से 74.08% नए मामले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं।

पद्मश्री सम्मान से अलंकृत प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने देश भर में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बताया कि सूत्र माडल के आधार पर भारत में कोरोना का यह चरण अब स्थिर हो गया है। वह कहते हैं, 'वर्तमान में कोरोना के मामलों में जिस तरह से वृद्धि हो रही है, यह केवल एक छोटी लहर की तरह है, जो जुलाई के मध्य में प्रतिदिन 20-25 हजार मामलों के बीच चरम पर होगी और इससे डरने की जरूरत नहीं है।'

मणीन्द्र अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में इस तरह की और लहरें भी आने की आशंका है, क्योंकि कुछ समय के बाद लोग प्राकृतिक प्रतिरक्षा खो देते हैं।

वह कहते हैं, 'जब तक कोरोना का कोई नया म्यूटेंट नहीं आता है, जो प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता को बाइपास कर सके, तब तक देश में किसी बड़ी लहर की आशंका नहीं है। अब तक के म्यूटेंट ऐसा नहीं कर पाए हैं।'

उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमावली का पालन करना चाहिए और मास्क लगाकर ही घरों से निकलना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात