न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोनू मानेसर को अदालत ने 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

राजस्थान में जुनैद नासिर को जिंदा जलाकर मारने के आरोप में गिरफ्तार मोनू मानसेर को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस को मोनू मानेसर के मोबाइल से कई वीडियो मिले है। थाइलैंड में मौज मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 4:48:50

मोनू मानेसर को अदालत ने 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

जयपुर। राजस्थान में जुनैद नासिर को जिंदा जलाकर मारने के आरोप में गिरफ्तार मोनू मानसेर को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस को मोनू मानेसर के मोबाइल से कई वीडियो मिले है। थाइलैंड में मौज मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा पुलिस ने बजरंग दल से जुड़े गोरक्षक मोनू मानेसर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 31 जुलाई को हुई नूंह हिंसा से पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप है। मोनू पर राजस्थान के नासिर-जुनैद हत्याकांड में शामिल होने का भी आरोप है। इसलिए हरियाणा पुलिस ने उसे राजस्थान पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद राजस्थान पुलिस उन्हें डीग भरतपुर लेकर आ गई। डीग के एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पूरे मामले के लिए टीम का गठन किया था।

थाईलैंड में मौज मस्ती?

भाषा के अनुसार पुलिस को मोनू मानसेर के मोबाइल से कुछ रंगीन मिजाज की तस्वीरें मिली हैं। जिनसे साफ जाहिर होता है कि फरारी के दौरान मोनू मानेसर ने थाइलैंड में जमकर मौज मस्ती की है। फरवरी में नासिर-जुनैद की हत्या के बाद उनके परिजनों ने सीधे तौर पर मोनू मानेसर और उसकी टीम के साथियों के खिलाफ भरतपुर में नामजद FIR दर्ज कराई थी। दोहरे हत्याकांड में नाम आने के बाद मोनू मानेसर ने सोशल मीडिया पर आकर सफाई देते हुए इस केस में उसे बेवजह घसीटने के आरोप लगाया था।

मोनू की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला कि जब मोनू मानेसर का नाम दोहरे हत्याकांड में सुर्खियां बनने लगा तो उसे गिरफ्तारी का डर था। इसी के चलते वो देश छोड़कर थाईलैंड चला गया था। उसने थाईलैंड और बैंकॉक में कुछ समय तक फरारी काटी थी। हालांकि बाद में वह वापस भारत लौट आया था। मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद से ही भरतपुर पुलिस इस केस में यह पता लगाने में जुटी है कि मोनू मानेसर का नासिर और जुनैद की हत्या में किस तरह का रोल था।

नासिर-जुनैद की जली लाशें

उल्लेखनीय है कि 16 फरवरी 2023 को हरियाणा के भिवानी में बोलेरो गाड़ी में दो जली हुई लाशें मिली थीं। जांच में पता चला कि ये लाशें राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमिका गांव के जुनैद और नासिर की थीं। हरियाणा के कई गो-रक्षकों पर उन्हें जिंदा जलाने का आरोप लगा था। इनमें सबसे चर्चित नाम मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव का था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट