न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP Corona Updates: कोरोना ने यूपी में तोड़े सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 15,353 मरीज, 67 लोगों की हुई मौत

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हर दिन अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,353 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Apr 2021 9:03:10

UP Corona Updates: कोरोना ने यूपी में तोड़े सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 15,353 मरीज,  67 लोगों की हुई मौत

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हर दिन अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,353 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह राज्य में एक दिन में आए संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 71,241 पहुंच गई है। जबकि 67 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में ललितपुर जिले में बिजली विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर भी शामिल है। इंजीनियर को 8 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। अब तक प्रदेश में 9,152 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। लखनऊ में सबसे अधिक 4,444 रोगी सामने आए हैं। यहां 31 संक्रमितों की जान गई। शनिवार को प्रदेश में 12,787 मरीज मिले थे। इसके अलावा वाराणसी में 1740, प्रयागराज में 1565, कानपुर नगर में 881, गोरखपुर में 390, झांसी में 291, मेरठ में 255, बलिया में 222, बांदा और बरेली में 221, गौतम बुद्ध नगर में 219 और रायबरेली में 210 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से और 67 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 31 मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में नौ और कानपुर नगर में आठ मरीजों की मृत्यु हुई है। राज्य में इस वक्त 71,241 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,03,780 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक तीन करोड़ 67,61,069 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में शुरू से लेकर अब तक कुल 6,92,015 मरीज कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा 01 से 12वीं तक के सभी सरकारी/गैर सरकारी विद्यालयों को 30 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे। इस अवधि में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं हो सकती हैं। आवश्यकता के अनुरूप शिक्षक व अन्य स्टाफ की उपस्थिति हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। उत्तर प्रदेश में अब तक 90 लाख वैक्सीनेशन हो चुके है। वैक्सीन की वेस्टेज के लिए लगातार प्रयास जारी है, 20% वेस्टेज होने वाले जिलों को धीरे धीरे कम वेस्टेज की ओर ले रहे हैं, आज की स्थिति में यह आंकड़ा 20% से घटकर 10% से 7 और 3% पर आ गया है। कोरोना से सख्ती से निपटने के लिए जिन जिलों में 100 से अधिक केस आ रहे है,और 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, उन जिलों में नाइट कर्फ्यू के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पंचायत चुनावों में कोविड को देखते हुए बूथों की संख्या बढ़ाई गई है,पंचायत चुनाव शांति से निपटें, इसकी व्यवस्था भी की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप