न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पैरेंट्स को था किसिंग सीन से एतराज इसलिए एक्ट्रेस ने ठुकराईं फिल्में, ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर आई अपडेट

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ हाल ही रिलीज हुई थी। इसमें उनके हीरो विजय देवरकोंडा थे। मृणाल इससे पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Apr 2024 7:31:03

2 News : पैरेंट्स को था किसिंग सीन से एतराज इसलिए एक्ट्रेस ने ठुकराईं फिल्में, ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर आई अपडेट

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ हाल ही रिलीज हुई थी। इसमें उनके हीरो विजय देवरकोंडा थे। मृणाल इससे पहले ‘सिता रमम’ और ‘हाय नन्ना’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। मृणाल को साउथ इंडियन फिल्मों की जैसे बॉलीवुड में भी बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला है। इस बीच मृणाल ने बताया कि वह कुछ समय फिल्मों से पैरेंट्स की एक डिमांड के चलते दूर थीं।

इसके बाद उन्हें माता-पिता से बात करनी पड़ी और समझाया कि अगर वह उनकी डिमांड देखेगी तो कभी काम नहीं कर पाएंगी। मृणाल ने ‘आईदीवा’ से बात करते हुए कहा कि मैं इंटीमेट सीन करने में कम्फर्टेबल नहीं थी। मैं डर जाती थी और फिल्मों को करने से मना कर देती थी। लेकिन मैं कब तक मना करती। एक पॉइंट आया जहां मुझे अपने पैरेंट्स को समझाना पड़ा। मैंने कहा पापा मैं उन सीन को करने से मना नहीं कर सकती क्योंकि ऐसा होता है। यह मेरी चॉइस नहीं है।

मैं फिल्मों में काम करने के लिए बेताब थी, लेकिन फिर मना कर देती क्योंकि उसमें किसिंग सीन थे। एक एक्टर होने के नाते आपको तैयार रहना पड़ता है क्योंकि वो फिल्म की डिमांड होती है। अगर आप कम्फर्टेबल नहीं हैं तो आप बोल सकते हो, आप बात कर सकते हो, लेकिन मैं बस उस वजह से फिल्में छोड़ रही थीं। बता दें कि मृणाल की अगली फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ है। इसमें उनके साथ हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। मृणाल के खाते में ‘सुपर 30’ और ‘जर्सी’ जैसी फिल्में हैं।

mrunal thakur,actress mrunal thakur,the family star,mrunal parents,super 30,mrunal kissing scene,arshad warsi,Akshay Kumar,jolly llb 3 movie

जॉली एलएलबी 3 : अरशद वारसी एक महीने तक राजस्थान में करेंगे शूटिंग

साल 2013 में सुभाष कपूर के डायरेक्शन में ‘जॉली एलएलबी’ नाम की कॉमेडी ड्रामा फिल्म आई थी। इसमें एक्टर अरशद वारसी ने वकील जगदीश त्यागी का किरदार निभाया था। साल 2017 में फिल्म के सीक्वल में अक्षय कुमार वकील जगदीश मिश्रा के रोल में दिखे। अब इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो अरशद जल्द ही इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अरशद वारसी जल्द ही राजस्थान में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, ये एक महीने का शेड्यूल होगा यानी एक महीने तक अरशद के हिस्से की शूटिंग होगी। शूटिंग लोकेशन पर प्री-प्रोडक्शन काम पहले ही शुरू हो चुका है।

कहा जा रहा है कि अक्षय और अरशद के साथ सौरभ शुक्ला भी एक बार फिर से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे। दोनों एक्टर वकील तथा सौरभ जज बनेंगे। पहले पार्ट में लीड एक्ट्रेस अमृता राव और दूसरे में हुमा कुरैशी थीं। इस साल फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी और 2025 में यह सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष