न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने कहा, कभी फेवरेटिज्म तो कभी गर्लफ्रेंड के कारण झेला रिजेक्शन, इस एक्टर का वाट्सएप हुआ ब्लॉक

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'टाइगर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जो हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Apr 2024 8:17:28

2 News : प्रियंका ने कहा, कभी फेवरेटिज्म तो कभी गर्लफ्रेंड के कारण झेला रिजेक्शन, इस एक्टर का वाट्सएप हुआ ब्लॉक

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'टाइगर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जो हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच प्रियंका ने एक इंटरव्यू में एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी परेशानियों के बारे में खुलकर बात की। प्रियंका ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में किस तरह से परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लोग उन्हें साइड कर देते थे और इसी वजह से उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड चुना।

प्रियंका हाल ही में 'रीड द रूम' पॉडकास्ट में नजर आईं। प्रियंका ने बताया कि ये बहुत मुश्किल होता है, खासकर मान्यता पर आधारित नौकरी में। चाहे ये हो कि कितने लोग आपकी फिल्म देखने आते हैं या आपका निर्देशक आपकी परफॉर्मेंस के बारे में क्या सोचता है या आपका कास्टिंग एजेंट क्या सोचता है? ये सब सब्जेकिटिव है। मैंने कई वजहों से फिल्मों में रिजेक्शन झेला है। कभी कहा गया कि मैं उस रोल के लिए ठीक नहीं तो कभी फेवरेटिज्म का मुद्दा रहा तो कभी किसी की गर्लफ्रेंड को कास्ट कर लिया गया, तो कई सारी वजहें रही हैं।

मैंने रिजेक्शन को काफी पहले ही स्वीकार कर लिया था। हम कह सकते हैं कि मैं इससे बेहतर हूं, कॉन्फिडेंट हूं लेकिन ऐसा होता नहीं है। आपको खुद को रिजेक्शन फील होने देना चाहिए। ये शोक मनाने जैसा है। मैं ऐसा करती हूं। मैं मूव ऑन करूंगी, मैं इसे साइड कर दूंगी। काफी पहले से ही मैंने काम के मामले में रिजेक्शन को स्वीकार कर लिया। उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 'हीरो : लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' से अपने करिअर की शुरुआत की थी और इसके बाद कई हिट फिल्मों में काम किया।

priyanka chopra,actress priyanka chopra,priyanka bollywood,priyanka hollywood,priyanka tiger,sonu sood,actor sonu sood,sonu sood whatsapp

सोनू सूद ने वाट्सएप अकाउंट बंद होने का स्क्रीनशॉट शेयर कर की यह अपील

एक्टर सोनू सूद कोरोनाकाल में साल 2020 के लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सबसे आगे रहने वाले सेलेब्रिटी थे। सोनू ने उन प्रवासी श्रमिकों के लिए बस परिवहन का इंतजाम किया था जो कोरोनोवायरस महामारी की वजह से अपने होमटाउन लौटना चाहते थे। इसके बाद सोनू की छवि गरीबों के मसीहा की बन गई। तब से ही वे हमेशा जनता की मदद के लिए खड़े रहते हैं। पूरे देश में उनके फैंस मौजूद हैं।

सोनू ने हाल ही सोशल मीडिया पर अपने वाट्सएप अकाउंट को ब्लॉक किए जाने की सूचना शेयर करते हुए कंपनी को नसीहत दी है। सोनू ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “@वाट्सएप अभी भी मेरा अकाउंट काम नहीं कर रहा है। दोस्तों जागने का समय आ गया है। 36 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, जल्द से जल्द मेरे अकाउंट को चालू करें। सैकड़ों जरूरतमंद लोग मदद के लिए मुझे मैसेज करने की कोशिश कर रहे होंगे। प्लीज, अपना कंट्रीब्यूशन करें।” सोनू ने दोनों ट्वीट्स में अपने वाट्सएप अकाउंट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

उन्होंने लिखा, “यह अकाउंट अब वाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर सकता…चैट अभी भी इस डिवाइस पर हैं। प्लीज इसका रिव्यू करें।” सोनू ने पूर्व में भी एक्स पर इस बारे में पोस्ट किया था और लिखा था, “मेरा नंबर @WhatsApp पर काम नहीं करता है। मुझे कई बार इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मुझे लगता है कि आप लोगों के लिए अपनी सेवाओं को एडवांस करने का टाइम आ गया है।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष