न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जुनैद होने वाला था तब रीना ने जड़ दिया था आमिर के थप्पड़, सुपरस्टार ने बताई PK के न्यूड सीन वाली स्टोरी

सुपरस्टार आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता के साथ हुई थी। कुछ सालों बाद ये रिश्ता खत्म हो गया था। रीना से अलग होने के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Apr 2024 11:49:17

जुनैद होने वाला था तब रीना ने जड़ दिया था आमिर के थप्पड़, सुपरस्टार ने बताई PK के न्यूड सीन वाली स्टोरी

सुपरस्टार आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता के साथ हुई थी। कुछ सालों बाद ये रिश्ता खत्म हो गया था। रीना से अलग होने के बाद आमिर ने किरण राव से दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि उनका भी साल 2021 में तलाक हो गया। खास बात ये है कि रीना और किरण से तलाक होने के बावजूद आमिर आज भी उनसे अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इस बीच आमिर शनिवार (27 अप्रैल) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे।

इस दौरान आमिर ने पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। आमिर ने बताया कि एक बार रीना ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा था। इतना ही नहीं उन्होंने एक्टर का हाथ भी काटा था। आमिर ने किस्सा सुनाते हुए कहा कि मेरे बेटे जुनैद का जन्म होने वाला था और उस वक्त रीना लेबर पेन में थीं और हम अस्पताल में थे। एक अच्छे पति होने के नाते मैंने उनके साथ ब्रीदिंग एक्सरसाइज की थी। लेकिन जब उनका लेबर पेन बढ़ा रहा था तो मैंने उन्हें ब्रीदिंग एक्सरसाइज के जरिये शांत कराने की कोशिश की।

हालांकि रीना ने मुझे थप्पड़ मार दिया और कहा कि बकवास बंद करो। मुझे बहुत दर्द हो रहा है। उन्होंने मेरे हाथ पर काट भी लिया था। गौरतलब है कि आमिर और रीना की शादी साल 1986 में हुई थी। इस शादी से उन्हें जुनैद और बेटी आयरा हुए थे। साल 2002 में आमिर-रीना की राहें जुदा हो गईं। जनवरी 2024 में आयरा की शादी में आमिर अपनी दोनों पत्नियों और बच्चों के साथ नजर आए।

aamir khan,superstar aamir khan,the great indian kapil show,reena dutta,kiran rao,kapil sharma,junaid,ira khan,pk movie,rajkumar hirani,radio scene

‘पीके’ फिल्म में रेडियो वाला सीन शूट करना आमिर खान के लिए बन गया था आफत

शो के दौरान आमिर ने बताया कि कैसे 'पीके' फिल्म में रेडियो वाला सीन शूट करना उनके लिए आफत बन गया था। आमिर ने कहा कि मैंने निर्देशक राजकुमार हिरानी से पूछा कि क्या मैं वाकई पूरी तरह न्यूड रहकर यह सीन करूंगा? तब राजकुमार ने बताया कि वो इस बात की पूरी तसल्ली करेंगे कि सेट पर कम से कम लोग हों और क्रू में भी गिनती के लोग रहें। इसके अलावा वो मुझे क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले एल गार्ड पहनाने वाले थे लेकिन वह सिर्फ आगे के हिस्से को थोड़ा बहुत कवर करता। पीछे कुछ भी नहीं पहनना था।

राजस्थान के एक दूर-दराज इलाके में शूटिंग होनी थी और मैं सेट पर एल गार्ड पहनकर तैयार हो गया। जब तक मैं चल रहा था तब तक तो ठीक था, लेकिन जैसे ही दौड़ना शुरू करता गार्ड निकल जाता था। मैं बहुत असहज हो जाता था और सीन प्रॉपर नहीं हो पा रहा था। तब मैंने कुछ देर सोचा और राजकुमार से कहा कि मैं बिना इस गार्ड के पूरी तरह न्यूड होकर यह सीन करूंगा, जैसे इसे असल में होना चाहिए। राजू अगर तूने मुझे नंगा देख भी लिया तो क्या हो गया। तब मैं पूरी तरह न्यूड होकर ट्रेन के पीछे दौड़ा और वह सीन शूट किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष