न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार, महादेव बेटिंग एप मामले में हैं आरोपी

एक्टर साहिल खान को शनिवार (27 अप्रैल) को मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से हिरासत में ले लिया है। SIT ने 15000 करोड़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Apr 2024 11:11:34

एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार, महादेव बेटिंग एप मामले में हैं आरोपी

एक्टर साहिल खान को शनिवार (27 अप्रैल) को मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से हिरासत में ले लिया है। SIT ने 15000 करोड़ रुपए के महादेव बेटिंग ऐप मामले में साहिल (47) से पूछताछ की। बता दें कि यह मामला पहले माटुंगा पुलिस में दर्ज कराया गया। इसके बाद इसकी जांच के लिए इसे क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को ट्रांसफर किया गया और फिर SIT का गठन कर मामले की जांच कराई जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद साहिल ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। हालांकि उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी एप वेबसाइट में हिस्सेदार हैं, जोकि महादेव बेटिंग ऐप नेटवर्क का हिस्सा है। इससे पहले इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था।

FIR में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई मुस्तकीम, सौरभ चंद्राकर, रवि उपल, शुभम सोनी जैसे कई लोगों के नाम हैं। साथ ही कई एक्टर्स के नाम भी सामने आए थे। साहिल को बेटिंग ऐप की एक पार्टी में दुबई में स्पॉट किया गया था। साहिल और अन्य 31 व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक जांच में उनके बैंक खाते, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी तकनीकी उपकरणों की जांच शामिल है।

sahil khan,actor sahil khan,mumbai police,sit,mahadev betting app case,sahil detained,sahil arrested,style,excuse me

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं साहिल खान, करते हैं बॉडी बिल्डिंग

साहिल ने दावा किया कि उनका अनुबंध 24 महीने के लिए था, जिसमें उनके सोशल मीडिया पर प्रचार वीडियो पोस्ट करने के लिए 3 लाख का मासिक भुगतान था। इसके बावजूद अदालत ने अवैध संचालन में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता का हवाला देते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। उल्लेखनीय है कि साहिल फिटनेस को लेकर लाइम लाइट में रहते हैं। वे बॉडी बिल्डिंग करते हैं। साहिल फिल्में छोड़ फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए।

वे डिवाइन न्यूट्रिशन कंपनी चलाते हैं, जो फिटनेस सप्लिमेंट्स बेचती है। साहिल के बॉलीवुड करिअर पर नजर डालें तो उन्होंने एक्सक्यूज मी, स्टाइल, ये है जिंदगी, डबल क्रॉस, अलादीन और रमा द सेवियर जैसी फिल्मों में काम किया। साहिल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 14 फरवरी को दूसरी शादी का ऐलान किया था। उन्होंने फैंस को 21 वर्षीय पत्नी मिलेना से मिलवाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष