न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘रामायण’ से रणबीर और साई पल्लवी की Photos हुईं लीक, ‘कल्कि 2898 AD’ अब इस दिन होगी रिलीज

एक्टर रणबीर कपूर और साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से चर्चाओं में है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Apr 2024 6:50:40

2 News : ‘रामायण’ से रणबीर और साई पल्लवी की Photos हुईं लीक, ‘कल्कि 2898 AD’ अब इस दिन होगी रिलीज

एक्टर रणबीर कपूर और साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से चर्चाओं में है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर आएदिन अटकलें लगती रहती हैं। इस मूवी में रणबीर और साई पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। वे ‘राम’ और ‘सीता’ की भूमिका में दिखेंगे। अब सेट से रणबीर और साई की फोटो लीक हो गई है। इसे देखने के बाद फैंस अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं।

दरअसल मुंबई में ‘रामायण’ की शूटिंग के लिए एक ग्रैंड सेट लगाया गया है। ये फोटो वहीं से वायरल हुई हैं। रणबीर लंबे बालों के साथ पर्पल और मैरून कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं। उनके गले में सोने का हार, हाथ में बाजू बंद और कानों में कुंडल हैं। दूसरी ओर, साई के लुक की बात करें तो वह भी रणबीर के मैचिंग कॉन्ट्रास्ट के आउटफिट में हैं। साई के चेहरे पर सादगी और हाथों में गोल्ड के हैवी कंगन हैं।

तस्वीरों में दोनों नदी के किनारे टहलते और बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इन्हें देख अनुमान लगाया जा रहा है कि ये राम-सीता की शादी के बाद वाला सीन है। ऐसा पहली बार नहीं जब ‘रामायण’ के सेट से कलाकारों की तस्वीरें लीक हुई हो। इससे पहले ‘कैकेयी’ (लारा दत्ता) और ‘दशरथ’ (अरुण गोविल) की तस्वीरें भी लीक हुई थी, जिस पर डायरेक्टर ने नाराजगी जताई थी।

इसके बाद सेट पर नो फोन पॉलिसी भी लागू कर दी गई थी। इसके बावजूद फिर से फोटो बाहर आ गईं। बताया जा रहा है कि फिल्म 3 पार्ट में बनाई जाएगी। ‘केजीएफ’ स्टार यश फिल्म के को-प्रोड्यूसर होंगे। फिल्म में बॉबी देओल, सनी देओल, विजय सेतुपति जैसे सितारे भी नजर आ सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार 'रामायण' का बजट 600 करोड़ रुपए है।

'कल्कि 2898 AD' के नए पोस्टर में दिखे प्रभास, दीपिका व अमिताभ

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' को लेकर खूब शोर मचा हुआ है। इसमें पहली बार प्रभास और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनी है। इसमें अमिताभ बच्चन का भी अहम रोल है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म से पिछले दिनों अमिताभ के किरदार का खुलासा हुआ था। अब इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। पहले यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में पहुंचनी थी, लेकिन नई घोषणा के मुताबिक यह 27 जून को थिएटर्स में दस्तक देगी।

मेकर्स ने फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें एक तरफ दीपिका, दूसरी तरफ अमिताभ और बीच में प्रभास खड़े दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, “𝟐𝟕-𝟎𝟔-𝟐𝟎𝟐𝟒को सभी ताकतें बेहतर कल के लिए एक साथ आएंगी।” यह साइंस फिक्शन फिल्म VFX से भरपूर होगी। फिल्म 600 करोड़ रुपए के बजट से बनी है। इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताया जा रहा है।

फिल्म में दिशा पाटनी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। दिग्गज अभिनेता कमल हासन का गेस्ट रोल है। मार्च में प्रभास का नया पोस्टर और उनके किरदार का खुलासा हुआ था। वे 'भैरवा' की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की कहानी 'महाभारत' से शुरू होगी। इसमें 6000 सालों का वक्त दिखाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष