न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण जौहर ने इशारों-इशारों में कह डाली यह बात, मामी की डांट और डंडे खाने के लिए तैयार हैं कृष्णा अभिषेक

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर (51) पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अधिकतर समय चर्चाओं में रहते हैं। करण अपने बेबाक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Apr 2024 12:43:52

2 News : करण जौहर ने इशारों-इशारों में कह डाली यह बात, मामी की डांट और डंडे खाने के लिए तैयार हैं कृष्णा अभिषेक

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर (51) पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अधिकतर समय चर्चाओं में रहते हैं। करण अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ उनके रिश्ते काफी मजबूत नजर आते हैं। उनके ‘कॉफी विद करण’ शो के 8वें सीजन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसमें कई सेलेब्रिटीज ने शिरकत की। करण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस को आए दिन खुद से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं।

करण ने अब एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसमें इशारों-इशारों में काफी कुछ कहा गया है। करण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा, “मेरे पास बहुत सी चीजें हैं जो मैं कहना चाहता हूं कि इतने सारे लोग क्या कहना शुरू कर रहे हैं लेकिन फिर 'चुप रहो, आबाद रहो और काम करो' ही मेरा मानना है कि यही रास्ता है!” इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस कई तरह के अनुमान और अटकलें लगा रहे हैं। उनका मानना है कि करण किसी न किसी पर निशाना साध रहे हैं, लेकिन खुलकर उसका नाम नहीं ले रहे।

बता दें करण पर कई दफा नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) को बढ़ावा देने के आरोप लग चुके हैं। कहा जाता है कि वे बड़े स्टार्स या फिल्मी बैकग्राउंड से जुड़े लोगों को ही अपनी फिल्मों में मौका देते हैं। करण की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दो बच्चों को गोद लिया हुआ है, जिनका पालन-पोषण वे अपनी मां हीरू जौहर के साथ मिलकर कर रहे हैं। करण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने पिछले साल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से करीब 5 साल बाद डायरेक्शन में वापसी की थी।

karan johar,filmmaker karan johar,karan johar cryptic post,karan johar nepotism,krushna abhishek,govinda,arti singh,sunita ahuja,tina

बहन आरती की शादी में मामा गोविंदा के आने से काफी खुश हैं कृष्णा अभिषेक

भांजी आरती सिंह की शादी में सारे गिले-शिकवे मिटाकर गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन के साथ पहुंचे। उन्होंने दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह को भी आशीर्वाद दिया। माना जा रहा है कि अब मामा-भांजे के बीच सब सही हो गया है। बता दें कि गोविंदा और कृष्णा के बीच का मनमुटाव पिछले 8 साल से चला आ रहा था। मामा को शादी में देख कृष्णा खुशी से फूले नहीं समाए।

अब कृष्णा ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि वह मामा को देख कैसे इमोशनल हो गए थे। कृष्णा ने कहा कि मुझे अंदर से ये स्ट्रॉन्ग फीलिंग आ रही थी कि चीची मामा आरती की शादी में जरूर आएंगे क्योंकि वो सभी से बहुत प्यार करते हैं। उनके मन में जो भी मनमुटाव था वो सब आरती की शादी में आकर उन्होंने खत्म कर दिया। वो हमारे लिए पिता की तरह हैं। उन्होंने हमारा काफी ख्याल रखा है। उन्होंने शादी में आकर परिवार पूरा कर दिया।

मामा ने पापा की कमी पूरी कर दी। आरती को दुल्हन बना देख मामा की आंखें नम हो गई थीं। मेरी इच्छा थी की मामी (सुनीता) और टीना भी शादी में आतीं। वैसे एक शुरुआत तो हो गई है। अब एक दिन मैं उनसे मिलने चला जाऊंगा। उनकी डांट और डंडे खाने के लिए तैयार रहूंगा। मैं मामी से कहूंगा कि जो कहना है कह लो, लेकिन अब बस हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष