न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुस्‍त पड़ती कोरोना की दूसरी लहर के बीच ये 4 राज्य बढ़ा रहे चिंता, अभी भी 1 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज

देश के कई राज्‍यों में इलाज करा रहे यानि एक्टिव मरीजों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। देश में अभी भी एक्टिव मरीजों की संख्‍या 8,26,740 है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Jun 2021 1:35:46

सुस्‍त पड़ती कोरोना की दूसरी लहर के बीच ये 4 राज्य बढ़ा रहे चिंता, अभी भी 1 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है लेकिन संकट अभी तक बरकरार है। देश के कई राज्‍यों में इलाज करा रहे यानि एक्टिव मरीजों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। देश में अभी भी एक्टिव मरीजों की संख्‍या 8,26,740 है। कोरोना के कम होते आंकड़ों के बीच अभी भी 4 राज्‍य ऐसे हैं जहां कोरोना के 1 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। देश में कुल एक्टिव केस के आधे मरीज इन्‍हीं राज्‍यों से हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज कर्नाटक में है. यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.51 लाख से ज्यादा है। इसके बाद महाराष्‍ट्र में अभी भी कोरोना के 1.36 लाख से जायदा एक्टिव मरीज हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में कोरोना के 1.14 लाख से ज्यादा और केरल में 1.09 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। इन राज्‍यों के अलावा भी कई ऐसे राज्‍य है जो देश के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। आंध्र प्रदेश में अभी भी कोरोना के 71000 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। इन राज्‍यों में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या पर गौर करें तो इनका आंकड़ा 5.80 लाख के करीब है जो कुल एक्टिव केस का 70% के करीब है।

कोरोना की दूसरी लहर का असर अभी भी कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्‍ट्र और आंध्र प्रदेश जैसे राज्‍यों में दिखाई पड़ रहा है। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों में कर्नाटक ने इस बार महाराष्‍ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है। ओडिशा में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या तेजी से बढ़ी है। आंध्र प्रदेश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्‍या 42 हजार से ज्‍यादा है जबकि असम में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 38 हजार के करीब बताई जा रही है।

बुधवार को हुई थोड़ी बढ़ोतरी

देश में बुधवार को कोरोना के मामलों में पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ी बढ़त दिखी है। 14 जून को 60,008 और 15 जून को 62,214 नए मरीज मिले थे वहीं, 16 जून यानी कल 67,256 नए पॉजिटिव मिले। 2,329 संक्रमितों की मौत हुई और 1 लाख 3 हजार 853 ठीक हो गए। बीते दिन इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 38,950 की कमी आई। अभी 8 लाख 21 हजार 392 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 2 करोड़ 97 लाख 313 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अब तक 2 करोड़ 84 लाख 91 हजार 670 लोग ठीक हो गए हैं। अब तक इस वायरस से 3 लाख 81 हजार 903 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 71 दिन बाद एक्टिव केस 8 लाख तक पहुंचे हैं। फिलहाल 8 लाख 26 हजार 740 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 26 करोड़ 55 लाख 19 हजार 251 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल