न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना की दूसरी लहर, पिछले 24 घंटे में मिले 47000 से ज्यादा मरीज; महाराष्ट्र में 30 हजार से ज्यादा नए मामले

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 47,009 संक्रमित मिले। 21 हजार 206 ठीक हो गए, जबकि 213 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Mar 2021 8:58:53

देश में कोरोना की दूसरी लहर, पिछले 24 घंटे में मिले 47000 से ज्यादा मरीज; महाराष्ट्र में 30 हजार से ज्यादा नए मामले

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 47,009 संक्रमित मिले। 21 हजार 206 ठीक हो गए, जबकि 213 की मौत हो गई। इस तरह एक दिन में ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 28 हजार 653 बढ़ गई। देश में अब तक 1.16 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.11 करोड़ ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.60 लाख ने जान गंवाई है। अब 3 लाख 31 हजार 671 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही 30,535 संक्रमित मिले, जो राज्य में कोरोना के दौर में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 11 सितंबर को 24,886 केस आए थे, तब यह सबसे ज्यादा थे।

महाराष्ट्र में रविवार को 30,535 लोग कोरोना संक्रमित मिले। यह कोरोना की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 18 मार्च को सबसे ज्यादा 25,833 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। यहां पिछले 24 घंटे में 11,314 मरीज ठीक हुए और 99 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 24.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 22.14 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 53,399 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 2.10 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

पंजाब में रविवार को 2,644 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 1,331 मरीज ठीक हुए और 44 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.13 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.88 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 हजार 324 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 18 हजार 257 मरीजों का इलाज चल रहा है।

केरल में रविवार को 1 हजार 875 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 2 हजार 251 मरीज ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 11.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 10.74 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 496 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 24 हजार 619 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में रविवार को 1 हजार 715 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 1 हजार 48 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 9.70 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 9.44 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 हजार 434 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 13 हजार 493 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में रविवार को 1 हजार 580 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 989 मरीज ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। राज्य में 4 महीने बाद एक दिन में इतने संक्रमित हुए हैं। इससे पहले पिछले साल 29 नवंबर को 1564 मरीज मिले थे। राज्य में अब तक 2.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.75 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 450 मरीजों की मौत हो गई। 7 हजार 321 का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में रविवार को 1 हजार 322 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 663 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.63 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 हजार 906 मरीजों की मौत हो गई। 8 हजार का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में रविवार को 1 हजार लोग कोरोना संक्रमित मिले और 241 मरीज ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। यहां लगातार चौथे दिन हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। यहां अब तक 3.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.11 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 हजार 950 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 8 हजार 442 मरीजों का इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु में रविवार को 1 हजार 289 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 668 मरीज ठीक हुए और 9 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 8.66 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 8.46 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 हजार 599 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 7,903 मरीजों का इलाज चल रहा है।

हरियाणा में रविवार को 867 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 337 मरीज ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.71 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 हजार 98 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 5 हजार 355 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में रविवार को 823 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 613 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हो गई। राज्य में अब तक 6.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 956 मरीजों की मौत हो गई। 3 हजार 618 का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में रविवार को 476 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 199 मरीज ठीक हुए। इस दौरान 2 लोगों की मौत भी हुई। राज्य में अब तक 3.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.19 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 हजार 798 मरीजों की मौत हो गई। 3 हजार 585 का इलाज चल रहा है।

पंजाब, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में संक्रमण बढ़ने के बाद प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइंस के पालन में सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, 'कोरोना वायरस से बचाव के उपायों का पालन करने में लापरवाही के कारण संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।'

हर्षवर्धन ने कहा, '80% से ज्यादा मामले कुछ राज्य से हैं। मंत्री ने जोर दिया कि मास्क लगाने और एक-दूसरे से दूरी बनाने जैसे उचित कोविड व्यवहार का पालन किया जाए। इसका पालन टीके की उपलब्धता होने के बावजूद किया जाए।'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'केवल कुछ राज्यों में बढ़ते मामलों में 80% से अधिक हिस्सेदारी है।' उन्होंने कहा, 'देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों का प्रमुख कारण उचित कोविड व्यवहार में लापरवाही करना है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि टीके की उपलब्धता के बाद भी उचित कोविड व्यवहार का पालन किया जाए।'

मंत्री ने कहा, ' उचित कोविड व्यवहार और कोविड टीकाकरण के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है और हमें इस टीकाकरण को जन आन्दोलन बनाना है।'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 की ‘दूसरी लहर’ को रोकने के लिए ‘तीव्र एवं निर्णायक’ कदम उठाने का आह्वान किया। देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये संवाद के दौरान मुख्यमंत्रियों को आगाह करते हुए कहा कि ‘‘राष्ट्रव्यापी महामारी’’ एक बार फिर सामने आ सकती है और वे ‘‘जांच, पहचान और इलाज’ नीति का कड़ाई से अनुपालन कराएं।

उन्होंने कहा, 'हर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का कम से कम समय में पता लगाना और आरटी पीसीआर जांच दर 70 प्रतिशत से ऊपर रखना बहुत अहम है।' उधर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए शनिवार को AIIMS कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?