न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की दूसरी लहर, महाराष्ट्र में पिछले 7 दिनों में मिले करीब एक लाख नए मरीज

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार सबसे ज्यादा चिंता बढ़ा रही है। रविवार को राज्य में 16,620 लोग पॉजिटिव पाए गए। यह संख्या 162 दिन के बाद सबसे ज्यादा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Mar 2021 9:09:32

कोरोना की दूसरी लहर, महाराष्ट्र में पिछले 7 दिनों में मिले करीब एक लाख नए मरीज

देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 26,513 लोग पॉजिटिव पाए गए। 17,590 ठीक हो गए, जबकि 120 की मौत हो गई। अब तक कुल 1 करोड़ 13 लाख 85 हजार लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 10 लाख 5 हजार ठीक हुए हैं। 1 लाख 58 हजार 762 ने जान गंवाई है, जबकि 2 लाख 16 हजार 297 हजार का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। महाराष्ट्र, पंजाब और केरल समेत सात राज्यों में तेजी से हालात बदल रहे हैं। इन राज्यों में बढ़ते मामलों के चलते पिछले 84 दिनों में पहली बार रविवार को एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। वहीं, करीब डेढ़ महीने में सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं। पिछले एक हफ्ते में जिस रफ्तार से कोरोना केस बढ़े हैं उसने दिसंबर के बाद के सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते कोरोना केस में 33% की बढ़ोतरी देखी गई है। कोरोना संक्रमण के चलते मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ गया है। वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 6 हफ्तों में सबसे ज्यादा 28% से बढ़ी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी कि अगर कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो ये मामले जल्द ही लहर में बदल सकते हैं। ICMR में महामारी विज्ञान और संचार रोग विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ ललित कांत ने कहा कि लोगों को इस बारे में जागरूक किया जाना जरूरी है कि कोरोना अब भी यहां है।

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार सबसे ज्यादा चिंता बढ़ा रही है। रविवार को राज्य में 16,620 लोग पॉजिटिव पाए गए। यह संख्या 162 दिन के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 30 सितंबर को 18,317 नए संक्रमित मिले थे। बीते एक महीने में ही यहां ढाई लाख मरीज बढ़े हैं। 14 फरवरी तक यहां 20 लाख 64 हजार लोग संक्रमित हो चुके थे, जबकि 14 मार्च को यह आंकड़ा 23 लाख 14 हजार पर पहुंच गया है। इनमें से 94,686 सिर्फ 7 दिन में ही पॉजिटिव पाए गए हैं।

केरल में रविवार को 1,792 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 3,238 मरीज ठीक हुए और 15 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 10.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 10.57 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,397 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 29,474 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में रविवार को 743 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 513 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.68 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.59 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,887 मरीजों की मौत हो गई। 4,740 का इलाज चल रहा है। मध्‍य प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों और तीन विधायकों के संक्रमित होने के बाद विधानसभा के बजट सत्र में किसी को बिना जांच के परिसर में प्रवेश नहीं देने का फैसला किया है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक सभी मंत्री, विधायक समेत अन्य व्यक्तियों की प्रवेश द्वार पर पहले जांच होगी। सदन में भी सिर्फ जरूरी स्टाफ ही मौजूद रहेगा। यही नहीं सभी दीर्घाओं में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

गुजरात में रविवार को 810 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 586 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.69 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,424 मरीजों की मौत हो गई। 4,422 का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में रविवार को 250 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 125 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.17 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,790 मरीजों की मौत हो गई। 2,453 का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में रविवार को 407 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 350 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 6.43 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.30 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,941 मरीजों की मौत हो गई। 2,262 का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में भी तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

कर्नाटक में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो सहयोग नहीं करेंगे तो दोबारा लॉकडाउन जैसे उपाय करने पड़ेंगे। अधिकारियों के साथ कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी राज्य की जनता से हाथ जोड़कर निवेदन है कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहने और पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाकर रखें। आपको बता दे, कर्नाटक में रविवार को 934 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 609 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 9,60,272 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9,39,499 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,390 मरीजों की मौत हो गई। 8,364 का इलाज चल रहा है।

पंजाब में नए स्ट्रेन के दो केस

पंजाब में कोरोना की नई स्‍ट्रेन 'एन440के' के दो मरीज सामने आए है। सेहत विभाग के मुख्‍य सचिव हुसन लाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अभी दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट फार जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलाजी से अधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। सभी मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर ली गई है। पंजाब में 24 घंटे में 1492 कोरोना मरीज मिले वहीं, 20 मरीजों की मौत भी हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?