न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: बेकाबू कोरोना को रोकने के लिए सरकार ने दिखाई सख्ती, अनावश्यक घूम रहे 1900 लोगों पकड़ा, किया क्वारंटीन

कोविड-19 महामारी में मेडिकल ऑक्सीजन और अति आवश्यक दवाइयों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार ने एक स्पेशल टीम गठित की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 May 2021 4:23:53

राजस्थान: बेकाबू कोरोना को रोकने के लिए सरकार ने दिखाई सख्ती, अनावश्यक घूम रहे 1900 लोगों पकड़ा, किया क्वारंटीन

राजस्थान में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ हैं जहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन रिकॉर्ड 99,418 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 16,974 संक्रमित मिले हैं। जबकि 154 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ा है। राज्य की पूरी रिपोर्ट देखे तो अब तक कोरोना से 6.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है, जबकि 4866 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना की दूसरी वेव को रोकने के लिए राज्य सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई है। जिसका पालन करने के लिए सरकार ने कड़े आदेश दिए है। इसी का परिणाम है कि कोरोना कर्फ्यू में अनावश्यक घूम रहे 1900 लोगों को पकड़कर संस्थागत क्वारन्टीन कर दिया गया है। वहीं नियम तोड़ने वाले लोगों से लाखों रुपयों को जुर्माना वसूला जा रहा है। इनके अलावा कोरोना महामारी में मेडिकल ऑक्सीजन और अति आवश्यक दवाइयों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार ने एक स्पेशल टीम गठित की है।

पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने बताया कि इस संबंध में मिले निर्देशों की पालना में नियमों का उल्लंघन करने वालों की सतर्कतापूर्वक पहचान की जाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लाठर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कोरोना के इलाज में काम आने वाली दवाइयों, इंजेक्शनों की जमाखोरी, अधिक कीमत और नकली दवाइयों को बेचने और दवाइयों की कालाबाजारी रोकने के संबंध में कार्रवई के निर्देश दिए हैं। इसमें आमजन का उसकी असहाय स्थिति एवं परेशानी में शोषण कर लाभ कमाने का घृणित प्रयास करने वालों के खिलाफ विशेष टीम गठित कर आपराधिक अभियोग चलाने की कार्रवाई के आदेश हैं।

1900 व्यक्तियों को किया संस्थागत क्वारन्टीन

लाठर ने बताया कि 3 मई को राज्य में अनावश्यक खुले में घूमकर संक्रमण फैलाने वाले 1900 व्यक्तियों को निरूद्ध कर उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया गया है।

लाठर ने बताया कि बिना मास्क के घर से निकलने वाले अथवा मास्क को मुंह एवं नाक पर ठीक प्रकार से नहीं लगाने वाले 2701 व्यक्तियों के खिलाफ महामारी अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी अवधि में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले 2120 व्यक्तियों और संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सामाजिक दूरी संधारित नहीं करने वाले 26840 व्यक्तियों के विरूद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

शादी पर पाबंदी और कड़े लॉकडाउन का फैसला

आपको बता दे, आज बुधवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्ष्ता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही हैं जिसमे कई कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा हैं कि आज प्रदेश में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राजस्थान सरकार शादियों पर पाबंदी लगाने की तैयारी कर सकती हैं एवं जिन जिलों में कोरोना के मामले ज्यादा हैं, वहां कंटेनमेंट जोन जैसी सख्ती की जा सकती है। ज्यादातर मंत्री और एक्सपर्ट की राय शादी समाराेहों पर पाबंदी लगाने की है। कैबिनेट में चर्चा के बाद इस छूट को वापस लिया जा सकता है। एक्सपर्ट की भी राय है कि आगे आखातीज के सावे पर बड़ी तादाद में शादियां होने से गैदरिंग बढ़ेगी, जिसकी वजह से कोरोना विस्फोट की आशंका है। इसके कारण शादी समारोहों पर रोक का फैसला हो सकता है। कैबिनेट की बैठक के बाद गृह विभाग लॉकडाउन की संशोधित गाइडलाइन जारी कर सकता है। शादियों पर पाबंदी सहित कुछ प्रतिबंधों को शामिल करते हुए नई गाइडलाइन तैयार होगी।

18+ वैक्सीनेशन के लिए हर MLA के फंड से लिए जाएंगे 3 करोड़

कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान तेज होना बहुत जरूरी हैं। 1 मई से 18 से 44 साल के आयु वर्ग का वैक्सीनेशन शुरू हो चुका हैं जिसका खर्च राज्य सरकार वहन कर रही हैं। इसके लिए राज्य सरकार पर 3 हजार करोड़ का भार पड़ना हैं। ऐसे में अब सरकार MLA फंड से 3 करोड़ लेने की कवायद कर रही हैं जिससे 600 करोड़ रूपये जुटाए जा सकेंगे जो कि टीकाकरण के कुल खर्चे का 20% हैं।

प्रदेश में 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लोगों के दो बार वैक्सीनेशन के लिए 7 करोड़ डोज चाहिए। हर विधायक के MLA फंड में से 3 करोड़ रुपए डायवर्ट करने पर जल्द सरकार आदेश जारी करने वाली है। कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा के बाद घोषणा के आसार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल