न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस की बीमारी डायबिटीज भी दे सकती है : ICMR

गुरुवार को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रेमडेसिविर को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाली दवाओं की लिस्ट से हटा दिया क्योंकि रेमडेसिविर से फायदे कम और साइड इफेक्ट ज्यादा सामने आ रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 May 2021 11:17:43

कोरोना वायरस की बीमारी डायबिटीज भी दे सकती है : ICMR

कोरोना वायरस आपको डायबिटीज की बीमारी भी दे सकता है. ऐसा कहना है ICMR का। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ICMR के प्रमुख डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से आपको डायबिटीज भी हो सकती है क्योंकि इससे आपका शुगर लेवल बढ़ता है। ऐसे में अगर आपको कोरोना संक्रमण से पहले डायबिटीज की बीमारी नहीं थी तो यह इलाज के दौरान या बाद में हो सकती है. देश भर में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के पीछे यह भी एक वजह हो सकती है।

दरअसल, कोरोना संक्रमित के इलाज में रेमडेसिविर जैसे स्टेरॉयड्स की मदद ली जाती है। ये स्टेरॉयड्स कोरोना का वायरल लोड कम करने में मदद करते हैं। लेकिन, यह कोरोना वायरस का इलाज नहीं हैं।

गुरुवार को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रेमडेसिविर को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाली दवाओं की लिस्ट से हटा दिया क्योंकि रेमडेसिविर से फायदे कम और साइड इफेक्ट ज्यादा सामने आ रहे है। ऐसी ही दवाओं के बेतहाशा इस्तेमाल की वजह से कोरोना मरीजों में शुगर या डायबिटीज की समस्या हो जाती है।

पहले से कोरोना वायरस से लड़ रहे मरीज के शरीर में ब्लड शूगर लेवल बढ़ने से इम्युनिटी या रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसी हालत में फंगल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जिसकी वजह से ब्लैक या व्हाइट फंगस होता है।

म्यूकर माइकोसिस का बढ़ता प्रकोप

आपको बता दे, देश में म्यूकर माइकोसिस (Mucormycosis) यानी ब्लैक फंगस (Black Fungus) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अहम निर्देश देते हुए कहा था कि ब्लैक फंगस को महामारी कानून के तहत अधिसूचित करें और सभी मामले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट करें।

अब तक देश भर में म्यूकर माइकोसिस के करीब 5500 मरीज सामने आ चुके है वहीं, 126 मौतें भी हो चुकी है। अब तक 7 राज्यों ने इस संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया है। मौतों के लिहाज से महाराष्ट्र (Maharashtra) टॉप पर बना हुआ है। यहां, अब तक 90 लोगों की ब्लैक फंगस से मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक ब्लैक फंगस के 1500 मरीज मिल चुके है।

इसके अलावा हरियाणा में यह आंकड़ा 14 और उत्तर प्रदेश में 8 पर है। सभी 8 मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में ही हुई।

हाल ही में बिहार के पटना में ब्लैक के बाद अब व्हाइट फंगस के मरीज भी मिले हैं। व्हाइट फंगस ब्लैक के मुकाबले ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है।

ब्लैक फंगस से झारखंड में 4, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 2-2 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा बिहार, असम, ओडिशा और गोवा में 1-1 मौत हुई। फिलहाल कुछ राज्यों ने अभी तक म्यूकरमाइकोसिस के मामलों और मौतों पर आंकड़े नहीं जुटाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला