न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India Update: 24 घंटे में 3.62 लाख मरीज मिले, लगातार दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा मौतें

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना महामारी की चपेट में अब तक 2.37 करोड़ लोग आ चुके हैं। अब तक कुल 1.97 करोड़ लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 May 2021 10:04:01

Corona India Update:  24 घंटे में 3.62 लाख मरीज मिले, लगातार दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा मौतें

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को 3 लाख 62 हजार 727 नए मरीजों की पहचान हुई, 3 लाख 52 हजार 181 मरीज ठीक हुए है। बीते दिन देश में 4,128 मरीजों की मौत भी हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना की वजह से मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना महामारी की चपेट में अब तक 2.37 करोड़ लोग आ चुके हैं। अब तक कुल 1.97 करोड़ लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से औसतन 3 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं। अभी कुल 37.10 लाख एक्टिव मरीज है जिनका इलाज चल रहा है।

भारत के टॉप-5 राज्य जहां सबसे ज्यादा कहर


देश के करीब 54% एक्टिव केस महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में है।

राज्य - एक्टिव मरीज
महाराष्ट्र - 5,46,129
कर्नाटक - 5,92,182
केरल - 4,32,787
उत्तर प्रदेश - 2,06,615
राजस्थान - 2,09,110

कोरोना केस में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या भारत में ही है। मौत के मामले भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका और ब्राजील में सबसे ज्यादा मौत हुई है। दुनिया में कोरोना के अब तक 16.03 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 33.31 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13.90 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.89 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.88 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 1.06 लाख लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कोरोना प्रभावित राज्यों का हाल:-

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड के 46,781 नए मामले सामने आए और 816 मौतें हो गईं। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 52.26 लाख हो गए, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 78,007 हो गए। इससे पहले मंगलवार को कोविड के 40,956 मामले आए था, 793 मौतें हुईं थी। राज्य में कल 58,805 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 46 लाख हो गई है। महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाया जाना तय माना जा रहा है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय और मंत्रियों ने लॉकडाउन को अगले 15 दिनों तक (31 मई) बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। कैबिनेट की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में अभी जिस तरह के हालात है उसे देखने के बाद में 15 दिनों का लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा या नहीं इस पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे।

राजधानी दिल्ली में बुधवार को 13,287 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,071 लोग ठीक हुए और 300 की मौत हो गई। अब तक 13.61 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,310 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 82,725 का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में कोविड के कारण 517 लोगों की बुधवार को मौत होने के बाद राज्य में इस बीमारी से हुई मौत का आंकड़ा 20,368 पर पहुंच गया, जबकि 39,998 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 20.53 लाख हो गए हैं। राज्य में 5.92 लाख मरीज का इलाज चल रहा है जबकि बुधवार को 34,752 लोगों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमण से उबरने वालों की कुल संख्या 14.40 लाख हो गई है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड संक्रमित 329 और लोगों की मौत हो गई। 18125 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16372 हो गई है। प्रदेश में अब तक 15 लाख 63 हजार 238 मरीज संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 13.40 लाख मरीज ठीक भी हो गए हैं।

राजस्थान में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 16,384 नए मामले सामने आए जबकि प्रदेश में महामारी से 164 और मरीजों की मौत हो गयी। प्रदेश में अब तक कुल 6,158 लोगों की मौत महामारी से हो चुकी है। बीते 24 घंटे में राज्य में 12,840 और मरीज ठीक हुए।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को 10,150 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,035 लोग ठीक हुए और 153 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,094 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.22 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बुधवार को 10,990 लोग संक्रमित मिले। 15,198 लोग ठीक हुए और 118 की मौत हो गई। अब तक 7.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.63 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,629 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.31 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को 8,970 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,324 लोग ठीक हुए और 84 की मौत हो गई। अब तक 7 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,679 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.09 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

अब तक कितनों का हुआ वैक्सीनेशन?

देश में अबतक दी गई कोविड टीके की खुराकों की कुल संख्या 17.70 करोड़ से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 17.70 टीके लगाए गए। वैश्विक स्तर पर फिलहाल भारत सबसे तेज वैक्सीनेशन करने वाला देश है। भारत में 17 करोड़ टीके 114 दिनों में लगे हैं, जबकि इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए चीन को 119 दिनों का समय लगा और अमेरिका को 115 दिन लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल