न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड में 12.42 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ मिले 3848 नए मरीज, गुजरात से आए 41 यात्री भी संक्रमित

बीते दिन के आंकड़ों की तो 12.42 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 3848 नए मरीज मिले हैं। वहीं दो संक्रमितों की मौत हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Jan 2022 10:55:51

उत्तराखंड में 12.42 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ मिले 3848 नए मरीज, गुजरात से आए 41 यात्री भी संक्रमित

प्रदेश में कोरोना का दौर जारी हैं जहां हर दिन आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। बात करें बीते दिन के आंकड़ों की तो 12.42 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 3848 नए मरीज मिले हैं। वहीं दो संक्रमितों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 1184 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 91.90 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 12.42 प्रतिशत पहुंच गई है।

देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 1362 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 719, हरिद्वार में 641, ऊधमसिंह नगर में 412, चंपावत में 67, पौड़ी में 168, अल्मोड़ा में 128, टिहरी में 109, पिथौरागढ़ में 50, बागेश्वर में 75, चमोली में 63, रुद्रप्रयाग में 26, उत्तरकाशी जिले में 28 संक्रमित मिले हैं। अब तक कुल 7428 मरीजों की मौतें हो चुकी है। जबकि 337537 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 14892 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

तीर्थनगरी घूमने आए गुजरात के 70 यात्री में से 41 कोरोना संक्रमित

शनिवार को हरिद्वार से दो बसों में सवार होकर गुजरात के 70 यात्री तीर्थनगरी घूमने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे तपोवन चैकपोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग मुनिकीरेती की टीम ने बसों में सवार सभी यात्रियों का रैपिड एंटीजन जांच की। हरिद्वार से ऋषिकेश घूमने आए गुजरात के 70 यात्रियों में से 41 यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित यात्रियों को जीएमवीएन ऋषिलोक मुनिकीरेती में आइसोलेट कर दिया गया है। गुजरात के यात्रियों के संक्रमित मिलने से शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम यात्रियों पर निगरानी बनाए हुए है।

देश में 15 लाख के पार हुए एक्टिव केस, कल मिले में 2.71 लाख नए केस, 314 की मौत

देश में शनिवार को 2 लाख 71 हजार 190 नए कोरोना संक्रमित मिले। 1 लाख 38 हजार 201 लोग ठीक हुए जबकि 314 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 32 हजार 675 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 15.44 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 15 लाख के पार पहुंचा है। देश में अब तक कुल 3.71 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.50 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4,86,061 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 01 जनवरी को कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 801 था। इस लिहाज से केवल 15 दिन में कुल एक्टिव केस करीब 12.5 गुना हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती