न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बढ़ता Delta+ Variant का खतरा, जानिए किस राज्य ने उठाए क्या कदम?

राज्य सरकारें संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए विभिन्‍न उपाय भी कर रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राज्‍यों में क्‍या कदम उठाए जा रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Jun 2021 2:54:23

देश में बढ़ता Delta+ Variant का खतरा, जानिए किस राज्य ने उठाए क्या कदम?

देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta+ variant) के मामले धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। डेल्टा प्लस वैरिएंट देश के 12 राज्यों तक पहुंच चुका है। देश में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित 51 मरीज पाए गए हैं। सबसे ज्यादा 22 मामले महाराष्ट्र में मिले हैं। जबकि, मध्य प्रदेश में दो और महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु में एक-एक की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा तमिलनाडु में 9, मध्य प्रदेश में 7, केरल में 3, पंजाब और गुजरात में 2-2 और आंध्र प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा एवं कर्नाटक में 1-1 मरीज पाए गए हैं। पिछले तीन महीने के दौरान 12 राज्यों में डेल्टा प्लस के केस मिले हैं। इस वैरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने से संक्रमण को लेकर आशंका बनी हुई है। लिहाजा, केंद्र सरकार ने आठ राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया है और डेल्टा प्लस वाले जिलों में कंटेनमेंट के उपाय करने और जांच बढ़ाएं। सरकार ने कर्नाटक के साथ ही तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और हरियाणा को भी पत्र लिखकर ऐसे ही उपाय करने को कहा है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से पहले ही डेल्टा वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए कहा जा चुका है। राज्य सरकारें संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए विभिन्‍न उपाय भी कर रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राज्‍यों में क्‍या कदम उठाए जा रहे हैं...

महाराष्ट्र में लगी पाबंदियां

महाराष्ट्र को कोरोना का सबसे ज्यादा प्रकोप झेलना पड़ा था ऐसे में डेल्‍टा प्‍लस के बढ़ते मामले देखकर राज्य सरकार को एक बार फिर नई पाबंदियां लगानी पड़ रही है। नागपुर नगर निगम (एनएमसी) ने 28 जून से शहर में लेवल-3 के तहत नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इसके तहत आवश्यक और गैर-जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों का दैनिक समय 4 घंटे घटाकर शाम 4 बजे तक किया जाएगा। मॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे। वीकेंड पर शनिवार और रविवार को गैर-जरूरी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

राजस्थान के बीकानेर में मिला मरीज, सरकार अलर्ट

कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर राजस्थान सरकार अलर्ट है। बीकानेर में इस वेरिएंट का एक मरीज मिला है, जो कि अब संक्रमण से उबर गया है। राज्य में नए वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए बीकानेर में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का काम व्यापक स्तर पर शुरू कर दिया गया है। राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार इसे लेकर पूरी तरह सतर्क है और संक्रमण रोकने के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

ओडिशा में विशेषज्ञों की एक टीम देवगढ़ जिले रवाना

राज्‍य में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला सामने आने के एक दिन बाद ही ओडिशा सरकार ने महामारी विशेषज्ञों की एक टीम को देवगढ़ जिले में भेजा है। स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस) डॉ. बिजय महापात्र ने कहा कि जिस रोगी में सार्स-कोव-2 के डेल्टा प्लस वेरिएंट का पता चला है उसकी हालत स्थिर है। उसमें सेहत संबंधी कोई जटिलता नहीं है।

चंडीगढ़

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट का पहला मामला मिला है। यह मामला मई में संक्रमित हुए मरीज के जीनोमिक सिक्‍वेंसिंग में सामने आया है। यह मरीज घर पर ही ठीक हो गया था। सरकार ने राज्य में सभी सुरक्षा उपायों का सख्‍ती से पालन करने पर जोर दिया है।

हरियाणा के फरीदाबाद में मिला पहला मरीज

हरियाणा के फरीदाबाद में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट का पहला मामला मिलने के बाद हड़कंप है। फरीदाबाद के शहरी क्षेत्र में रहने वाले इस युवक की तबीयत 28 अप्रैल को खराब हुई थी, जिसके बाद उन्होंने कोरोना जांच कराई थी और 4 मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की तरफ उसका सैंपल पिछले महीने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को सैंपल में डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि की गई थी। सिविल सर्जन डॉ रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि युवक दिल्ली में जॉब करता है और कुछ दिन पहले ही वहां एक शादी में हिस्सा लेने भी गया था। आशंका है कि वहीं से युवक संक्रमित हुआ था। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि सरकार तैयार है। फरीदाबाद में रिपोर्ट किए गए डेल्टा प्लस वैरिएंट के पहले मामले के संबंध में, हमने आदेश दिया है कि व्यक्ति के 100% संपर्कों का परीक्षण किया जाए और जीनोम सीक्वेंसिंग किया जाए।

गुजरात में मिले दो मरीज

गुजरात में भी दो मामले सामने आए हैं। सूरत और वडोदरा में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य सरकार सतर्क हो गई है। दोनों मरीजों के संपर्क में आए लोगों की टेस्टिंग करवाई जा रही है। वहीं, दोनों मरीजों की तबीयत अब ठीक है।

मध्‍य प्रदेश में दो मरीजों की मौत

मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस वैरिएंट से सबसे ज्यादा 2 मौतें हो चुकी है। यहां डेल्टा प्लस वैरिएंट के 8 मामले सामने आ चुके हैं। यहां के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को कहा कि इन 8 मरीजों के संपर्क में आए किसी भी व्‍यक्ति में इस वेरिएंट का संक्रमण नहीं मिला है। अधिकारियों के अनुसार इस साल मई में कोरोना संक्रमण से मारे गए लोगों में से 2 मरीजों में डेल्‍टा प्‍लस संक्रमण मिला है।

अभी तक डेल्टा प्लस को लेकर जानकारी मिली है, उससे वह डेल्टा की तरह ही जान पड़ता है। अगर डेल्टा वैरिएंट आफ कंसर्न है तो डेल्टा प्लस भी उसी श्रेणी में आता है। डेल्टा से ही डेल्टा प्लस बना है। संक्रामकता को लेकर यह ज्यादा खतरनाक नहीं लग रहा, लेकिन एंटीबाडी और प्रतिरक्षा को चकमा दे सकता है।

डेल्टा+ वैरिएंट से लड़ने के लिए वैक्सीनों की मिक्सिंग एक ऑप्शन

उधर, एम्स के चीफ डॉ रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को कहा है कि कोरोना के ज्यादा एग्रेसिव डेल्टा और डेल्टा प्लस वैरिएंट के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीनों की मिक्सिंग एक ऑप्शन हो सकती है।

डॉ गुलेरिया ने कहा कि शुरुआती स्टडी कहती हैं कि वैक्सीनों का मिश्रण भी एक विकल्प हो सकता है, पर अभी हमें डेटा चाहिए। कौन सा कॉम्बिनेशन अच्छा होगा, इस पर अभी रिसर्च की जरूरत है। पर हां, ये निश्चित रूप से एक संभावना है। वैक्सीनों के मिश्रण पर दूसरे देशों में भी प्रयोग किए जा रहे हैं।

आपको बता दे, सरकार ने भी पिछले महीने कहा था कि वह वैक्सीनों के मिश्रण के विकल्प पर विचार कर रही है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा था कि म्यूटेटेड वैरिएंट से सुरक्षा और वैक्सीन की कवरेज बढ़ाने के लिए हम ये कदम उठा सकते हैं। इस पर टेस्ट के नतीजे कुछ महीनों में आने की उम्मीद है।

डॉ गुलेरिया ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ कोरोना वैक्सीन की सिंगल डोज 33% तक सुरक्षा देती है। लेकिन दोनों डोज लेने पर 90% संक्रमण से सुरक्षा मिलती है।

गुलेरिया ने कहा कि ये हमारे लिए चिंता की बात है कि पहली डोज डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ शायद काफी नहीं होगी। ऐसे में हमें दूसरी डोज दिए जाने की जरूरत है। पर इसे काफी पहले दिया जाना होगा, ताकि सुरक्षा निश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि अभी हमारी नजर डेल्टा प्लस वैरिएंट पर बनी हुई है। हम डेल्टा प्लस वैरिएंट को काफी करीब से मॉनिटर कर रहे हैं। अभी डेल्टा प्लस उतना प्रभावी नहीं है, पर डेल्टा वैरिएंट है। हमें डेल्टा प्लस को सतर्क रहकर ट्रैक करने की जरूरत है। इसकी जीनोम सीक्वेंसिंग की जरूरत है ताकि पता चल सके कि ये हमारी आबादी पर किस तरह असर कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर