न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Punjab Corona News: मार्च में कोरोना ने मचाया कोहराम, जालंधर में 120 मौतें; 5 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले

मार्च महीने के 22 दिनों में कोरोना से 120 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5779 नए पॉजिटिव मरीज आए हैं। सबसे डरावनी बात यह है कि पिछले साल जुलाई महीने यानी 7 महीने बाद जालंधर में मौत की दर 2.11 से बढ़कर 3.17% हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 2:26:14

Punjab Corona News: मार्च में कोरोना ने मचाया कोहराम, जालंधर में 120 मौतें;  5 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। पिछले 24 घंटे की बात करे तो 40,611 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, 29,735 ठीक हुए और 197 की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले रविवार को 47,009 केस आए थे। बीते एक हफ्ते में पहली बार नए केस में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 14 मार्च को 26,413 केस आए थे और इसके अगले दिन 24,437 मरीज संक्रमित पाए गए थे। 15 मार्च के बाद से इसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। पंजाब के जालंधर में भी कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। मार्च महीने के 22 दिनों में कोरोना से 120 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5779 नए पॉजिटिव मरीज आए हैं। सबसे डरावनी बात यह है कि पिछले साल जुलाई महीने यानी 7 महीने बाद जालंधर में मौत की दर 2.11 से बढ़कर 3.17% हो गई है। स्वास्थ अधिकारीयों का कहना है कि शुरूआत में जरूर लोग मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे लेकिन लाॅकडाउन खुलने के बाद अब सावधानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है,जिससे संक्रमण बढ़ रहा है। जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम थोरी कहते हैं कि कोविड की महामारी से हम सबको मिलकर लड़ना है। घर से बाहर निकलते हुए मास्क पहनें। बाहर सोशल डिस्टेंस रखें और हाथ धोने व सैनिटाइजर इस्तेमाल करने की सावधानी अपनाएं, तभी कोरोना से बचाव हो संभव है। प्रशासन कोशिश कर रहा है लेकिन इन हालातों में जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। इलाज के लिए भी प्रशासन की तरफ से पूरे इंतजाम किए गए हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं लेकिन सावधानी जरूर बरतें।

यह हैं आंकड़े डरावने वाले

जिले में एक मार्च तक कोरोना के कुल 21 हजार 736 पॉजिटिव मरीज थे, जिनकी गिनती अब बढ़कर 26 हजार 283 हो चुकी है। 22 दिन में मरीजों की गिनती 5779 से साफ है कि औसतन रोजाना 250 से ज्यादा कोविड मरीज आ रहे हैं। वहीं, कोरोना से होने वाली मौतों की बात करे तो मार्च के शुरुआत में ये 705 थी, जो अब बढ़कर 825 हो चुकी हैं।

आधे भी ठीक नहीं हुए

सेहत विभाग के आंकड़ों की मानें तो एक मार्च तक कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज होने वालों की गिती 20504 थी, जो अब 22880 हो चुकी है। हालांकि इस समय में कुल नए पॉजिटिव आए 5779 मरीजों के मुकाबले डिस्चार्ज सिर्फ 2376 मरीज ही हुए। इस लिहाज से देखें तो नए पॉजिटिव आए केसों के मुकाबले आधे भी ठीक नहीं हुए लेकिन मौतें ज्यादा हाे रही हैं।

नाइट कर्फ्यू, सड़क पर कोविड टेस्ट

कोरोना संक्रमण के अचानक मार्च में बढ़ने से सतर्क सरकार के आदेश पर अब जिले में रात 9 से 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके बाद अब पिछले कुछ दिनों से बिना मास्क पकड़े जाने पर सड़क पर ही सेहत टीम की मदद से कोविड टेस्ट भी किया जा रहा है। पुलिस लगातार बिना मास्क वालों के चालान भी काटकर एक व्यक्ति से एक हजार जुर्माना वसूल रही है। इसके अलावा कोरोना सावधानियाें का पालन न करने वालों पर केस भी दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

बता दे, पंजाब में सोमवार को 2,299 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 1,870 मरीज ठीक हुए और 58 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.15 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.90 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,382 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 18,628 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम