न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में मिले 21,331 नए मरीज, 278 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों 21,331 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं वहीं, 29,709 मरीज कोरोना संक्रमण से जंग जीत कर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 May 2021 6:07:38

UP News: धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले  24 घंटे में मिले 21,331 नए मरीज, 278 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों 21,331 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं वहीं, 29,709 मरीज कोरोना संक्रमण से जंग जीत कर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। हालाकि, इस दौरान 278 मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पहले दिन यानि 9 मई को 23,333 नए मामले सामने आए थे, वहीं 34,636 लोग डिस्चार्ज हुए और 296 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 8 मई को 26847 नए संक्रमित थे और 298 लोगों की जान गई थी। 8 मई के मुकाबले 9 मई को 3514 केस कम हुए और वहीं 10 मई को 21,331 केस आये है जो एक दिन पहले से 2 हजार कम हैं।

प्रदेश में सोमवार से 18 से 45 साल के लोगों का वैक्सीनेशन 18 जनपदों में विस्तारित कर दिया गया है। इससे पहले यह 7 जनपदों में चल रहा था। अब तक 1,09,39,775 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। वहीं 27,85,013 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।

10 दिनों में 85 हजार एक्टिव केसों में आई कमी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश में बड़े स्तर पर चलाए गए अर्ली अग्रेसिव ट्रेस टेस्ट और ट्रीट अभियान के व्यापक परिणाम सामने आए हैं। पिछले दस दिनों में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों में 85 हजार से अधिक की कमी आई है। कोरोना के फर्स्ट वेव में यूपी ने बेहतर मुकाबला किया था, सेकेंड वेब में भी उसी प्रबंधन के साथ काम किया जा रहा है।

सीएम योगी सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोविड नियंत्रण को लेकर गोरखपुर-बस्ती मंडल की समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना के सेकंड वेव के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश मे बड़ी मजबूती से अभियान चल रहा है।

देश मे सबसे अधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश भी कोरोना से पूरी मजबूती से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े बड़े विशेषज्ञ यह आशंका जता रहे थे कि उत्तर प्रदेश में 5 से 10 मई के बीच प्रतिदिन 1 लाख कोरोना केस आएंगे लेकिन अर्ली अग्रेसिव ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान का परिणाम रहा कि आशंका के विपरीत आज 21000 एक्टिव केस हैं, कल यह संख्या 23000 थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल