न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 500 नए मरीज मिले, 9 लोगों की हुई मौत; बीकानेर / 3 थाना क्षेत्रों में रात 8 बजे से कर्फ्यू

राजस्थान में गुरुवार को 500 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 22 हजार 563 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jul 2020 10:34:31

राजस्थान / 500 नए मरीज मिले, 9 लोगों की हुई मौत; बीकानेर / 3 थाना क्षेत्रों में रात 8 बजे से कर्फ्यू

राजस्थान में गुरुवार को 500 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 22 हजार 563 हो गई है। आज जोधपुर में 112, नागौर में 55, बाड़मेर में 53, जयपुर में 48, बीकानेर में 43, अजमेर में 34, भरतपुर में 29, अलवर में 21, सीकर में 16, उदयपुर में 15, चूरू में 13, दौसा में 11, झुंझुनू में 8, सिरोही, पाली और करौली में 7-7, धौलपुर में 6, राजसमंद और बारां में 3-3, कोटा में 2, प्रतापगढ़, जालौर, गंगानगर, भीलवाड़ा और टोंक में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, दूसरे राज्यों से आए 2 लोग संक्रमित मिले। वहीं, आज 9 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें पाली में 3, जोधपुर में 3, जयपुर, नागौर और उदयपुर में एक-एक संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 491 पहुंच गया।

बीकानेर में लगातार काेविड पाॅजिटिव मिलने के बाद आखिरकार बुधवार रात जिला मजिस्ट्रेट नमित कुमार मेहता ने यहां तीन थाना क्षेत्राें में कर्फ्यू का आदेश दिया था। काेतवाली का पूरा, नयाशहर-काेटगेट के थाेड़े से हिस्से काे छाेड़ बाकी पूरे इलाके में गुरुवार रात 8 बजे के बाद से अगले आदेश तक कर्फ्यू रहेगा। माेटे ताैर पर इन तीन थाना क्षेत्राें में शहर के 16 वार्डाें का बड़ा हिस्सा शामिल हाे जाएगा। इसकी अनुमानित आबादी लगभग 1.70 लाख है। गुरुवार को दिनभर बाजार खुले रहे। रात 8 बजे से कर्फ्यू लागू कर दिया गया। इस दाैरान भी सुबह-शाम 6 से 9 बजे तक दूध की परमिशन वाली दुकानें। माेहल्ले की फल-सब्जी, किराने की कुछ दुकानाें काे अनुमति देकर खुला रखा जाएगा। सुबह 10 से छह बजे के बीच घर का एक सदस्य इन दुकानाें पर जाकर जरूरत का सामान ला सकेगा।

जयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां अब परिवार के परिवार संक्रमण के चपेट में आ रहे है। जयपुर में इस महीने 7 दिन में जितने कोरोना पॉजिटिव आए हैं उतने जून के 13 दिनों में आए थे। हाल ही में हुई शादिया और वंदे भारत अभियान को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। गौरतलब है कि 1 से 7 जुलाई के बीच 296 स्थानीय और 31 विदेशी संक्रमित मिले हैं। उधर गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के एयरपोर्ट पहुंचने से हड़कंप मच गया। दरअसल गुरुवार को एक यात्री जयपुर से वाराणसी जा रहा था। स्पाइसजेट की दोपहर 2:55 की फ्लाइट से वाराणसी जाने के लिए वह करीब 12:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। जहां मेडिकल स्क्रीनिंग के दौरान जांच में कोरोना के प्राथमिक लक्षण होने का पता लगा। इसके बाद चिकित्सा कर्मियों ने एतियाद बरतते हुए उससे पूछताछ की, तो उसने खुद ही स्वीकार किया कि उसे कोरोना पॉजिटिव है। व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने का पता लगते ही मेडिकल टीम में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्होंने उसे तुरंत एयरपोर्ट पर ही पीपीई किट पहनाकर आइसोलेट किया। इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी। जिसके थोड़ी ही देर बाद यात्री को एंबुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

जयपुर में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 761 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 3 हजार 515 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 905, पाली में 1 हजार 342, उदयपुर में 827, धौलपुर में 808, कोटा में 769, नागौर में 871, डूंगरपुर में 479, अजमेर में 684, झालावाड़ में 379, सीकर में 677, चित्तौड़गढ़ में 213, सिरोही में 631, टोंक में 212, जालौर में 504, भीलवाड़ा में 284, राजसमंद में 351, झुंझुनूं में 439, चूरू में 354, बीकानेर में 722, जैसलमेर में 132 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 100, बाड़मेर में 594 मरीज मिले हैं।उधर अलवर में 944, दौसा में 207, बारां में 74, सवाई माधोपुर में 118, करौली में 122, हनुमानगढ़ में 112, प्रतापगढ़ में 142 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 66, बूंदी में 16 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 54 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 155 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 491 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 168 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 65, भरतपुर में 40, कोटा में 26, अजमेर में 22, बीकानेर में 17, नागौर में 15, धौलपुर में 11, पाली में 15, सिरोही, सीकर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, उदयपुर में 5, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, जालौर, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 31 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा