Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में फटा कोरोना बम, 35 हजार से ज्यादा मरीज मिले, 111 की हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर कहर मचाने लगा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 35 हजार 952 नए मामले सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Mar 2021 10:55:12

महाराष्ट्र में फटा कोरोना बम, 35 हजार से ज्यादा मरीज मिले, 111 की हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर कहर मचाने लगा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 35 हजार 952 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 26 लाख के पार हो गई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 20 हजार 444 कोरोना मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। वहीं कोरोना महामारी से पिछले 24 घंटों में 111 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हजार 795 हो गई। राज्य में महामारी से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या बढ़कर 22,83,037 हो गए।
मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कुल 5 हजार 504 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना महामारी से 14 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही शहर में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हजार 620 हो गई। वहीं मुंबई में 2 हजार 281 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। शहर में कुल एक्टिव केस 33 हजार 961 हैं। BMC ने लोगों को चेताया है कि आने वाले समय में एक दिन में 10 हजार मामले आ सकते हैं। ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 हजार 869 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 2,96,023 हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नए मामले बुधवार को सामने आए। उन्होंने कहा कि कोरोना से 10 और मरीजों की जान चली गई जिससे मृतकों की संख्या 6 हजार 413 पर पहुंच गई। जिले में अब तक 2,69,931 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 19 हजार 679 मरीजों का इलाज चल रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले पालघर में कुल मामले बढ़कर 48,005 हो गए और मृतकों की संख्या 1 हजार 214 पर पहुंच गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology