न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देशभर में बीते 24 घंटे में मिले 18,313 नए कोरोना मरीज़, 57 की मौत

देशभर में बीते 24 घंटे के दौरान 18,313 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को 14,830 नए मरीज़ सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक देश भर में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,45,026 पर पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Jul 2022 10:46:12

देशभर में बीते 24 घंटे में मिले 18,313 नए कोरोना मरीज़, 57 की मौत

देशभर में बीते 24 घंटे के दौरान 18,313 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को 14,830 नए मरीज़ सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक देश भर में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,45,026 पर पहुंच गई है। जबकि पॉजिटिविटी रेट 4.31% है। बीते दिन 57 मरीजों की मौत भी हुई।

दिल्ली में 2 मरीजों की हुई मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 781 नए मामले सामने आए और 2 मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 6.40% रही। नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,49,736 हो गई जबकि मृतकों की तादाद 26,305 तक पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार एक दिन पहले 12,209 नमूनों की covid 19 जांच की गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,862 है।

ओडिशा में नए संक्रमितों में 104 बच्चे शामिल

ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 662 नये मरीज मिलने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,07,911 हो गयी। नए संक्रमितों में 104 बच्चे भी शामिल हैं। बीते 24 घंटे में दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 9,135 हो गयी। इससे पहले, राज्य में सोमवार को 739 नए मामले सामने आए थे जबकि एक मरीज की मौत हुई थी।

लद्दाख में बढ़ रहे मामले

लद्दाख में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नए मामले सामने आने के बाद वहां अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 28,800 पर पहुंच गई। अधिकारियों के अनुसार लद्दाख में कोविड-19 के कारण अब तक 228 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें लेह के 168 और करगिल के 60 मरीज शामिल हैं।

सिक्किम का हाल

सिक्किम में बीते दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 134 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,390 हो गई। इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 468 बनी हुई है। सिक्किम में covid 19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1125 है। राज्य में अब तक 39,023 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,409 हो गयी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद