न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 4617 नए संक्रमित, 25 मौतें

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए अब सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। बता दे, बीते 24 घंटे में सूबे में कोरोना के 4617 नए मरीज मिले हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Apr 2021 11:16:56

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 4617 नए संक्रमित, 25 मौतें

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए अब सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। बता दे, बीते 24 घंटे में सूबे में कोरोना के 4617 नए मरीज मिले हैं। एक दिन में कोरोना संक्रमण से 25 लोगों की मौत भी हो गई है। राजधानी रायपुर से फिर एक बार सबसे ज्यादा केस मिले है। 1327 मरीज रायपुर (Raipur) से तो वहीं 996 नए मरीज दुर्ग (Durg) से मिले हैं। रायपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसे लेकर कलेक्टर एस भारतीदासन ने आदेश जारी कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश के मुताबिक, सभी तरह की दुकानें केवल रात 9 बजे तक खुली रहेंगी। रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे केवल रात 10 बजे तक शुरू रहेंगे। रात 11:30 बजे तक ही रेस्टोरेंट और होटलों से होम डिलीवरी हो पाएगी। प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करने पर 15 दिनों के लिए दुकानों को सील कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने धारा 144 का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोल पंप और मेडिकल दुकानों को इन नियमों से छूट दी गई है। छत्तीसगढ़ में 24 घण्टे में 1007 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है। नए केस सामने आने के बाद अब सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या 28987 हो गई है। कोरोना से अब तक 4204 लोगों की मौत रिकॉर्ड की गई है। अब तक 320613 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं।

रायपुर और दुर्ग के अलावा राजनांदगांव में 437, बिलासपुर में 288, महासमुंद में 182, बालोद में 130, बेमेतरा में 118, धमतरी में 115, बलौदाबाजार में 104, कोरबा में 104 और जशपुर में 101 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

सरकार का बड़ा फैसला

कोरोना के बढ़े मामलों के बीच राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। मंत्रालय-संचालनालय में 50% कर्मचारियों को अब काम करने की इजाजत होगी। सरकार ने एक-एक सप्ताह के रोस्टर में ड्यूटी लगा दी है। 45 साल से अधिक के कर्मचारी को टीका लगवाना अब अनिवार्य कर दिया गया है। मालूम हो कि मंत्रालय-संचालनालय के 50 से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत