न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में पुलिसकर्मियों पर टूटा कोरोना का कहर, अब तक 202 हुए संक्रमित; बीते 2 दिनों में 3 अफसर की हुई मौत

बिहार में इस साल में अब तक 202 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं और 5 पुलिसकर्मियों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Apr 2021 1:12:45

 बिहार में पुलिसकर्मियों पर टूटा कोरोना का कहर,  अब तक 202 हुए संक्रमित;  बीते 2 दिनों में 3 अफसर की हुई मौत

कोरोना की दूसरी लहर में वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद पुलिसवाले संक्रमित हो रहे है। बिहार में इस साल में अब तक 202 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं और 5 पुलिसकर्मियों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। बीते 2 दिनों में ही 3 अफसर करोना की जंग हार गए हैं। पुलिसकर्मियों में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद पुलिस मुख्यालय हरकत में आ गया है। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि जिन भी पुलिसकर्मियों को कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं और फौरन इसकी जांच कराएं। जबतक रिपोर्ट नहीं आती वो होम क्वारंटीन में रहें। इसी के ही साथ कोरोना संक्रमित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए रेंज आईजी-डीआईजी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। फैलते संक्रमण को देखते हुए पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह और मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज ने पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर इलाज की मांग की है।

पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि पुलिसकर्मियों में बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। इसके तहत यदि कोई पुलिस अधिकारी या कर्मी कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो उसे बेहतर इलाज मिलना चाहिए। उसके इलाज की जिम्मेदारी के लिए रेंज आईजी-डीआईजी को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस मुख्यालय के स्तर पर आईजी नोडल पदाधिकारी होंगे। उनके सहयोग के लिए डीआईजी, एआईजी और डीजी कंट्रोल रूम के डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बता दे, बिहार में 24 घंटे में कोरोना ने 41 लोगों की जान ले ली है और 7487 लोगों को पॉजिटिव कर दिया है। संक्रमितों के आंकड़ों में कमी आई है लेकिन इसमें राहत की बात नहीं है, क्योंकि सरकार ने जांच ही कम कर दिया है। रविवार को प्रदेश में 100604 लोगों की जांच कराई गई थी तो कुल 8 हजार 690 पॉजिटिव केस मिले थे। यह करीब 8.64 % होता है। सोमवार को जांच की संख्या घटकर 83 हजार 361 हो गई। बावजूद इसके 7 हजार 487 पॉजिटिव केस मिले। यह करीब 8.99 % है। इससे जाहिर है कि सरकार जांच कम कर आंकड़ों में कमी लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन मौत का आंकड़ा बड़े खतरे की तरफ ले जा रहा है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 49527 हो गई है। 24 घंटे पहले रविवार को कुल एक्टिव मामलों की संख्या 44700 थी। कोरोना का मामला जिस तरह से तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अगर ऐसे बढ़ता रहा तो कुछ ही दिनाें में आंकड़ा 10 हजार एक्टिव केस का पहुंच जाएगा।

पटना में सोमवार को 24 घंटे में कुल 2672 नए मामले आए हैं। सोमवार को पटना में 17 लोगों की मौत हुई है। इसमें पटना AIIMS में 3 मौत हुई है। पटना मेडिकल कॉलेज में 6 संक्रमितों की मौत हुई, वहीं नालंदा मेडिकल कॉलेज में 8 लोगों की जान गई है। पटना में तेजी से मामला बढ़ रहा है। अब तक सामने आए मामलों में 40 से कम उम्र के लोग ही कोरोना के शिकार हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया