न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चौंकाने वाली स्टडी! कोरोना संक्रमित मरीज के आंसुओं से भी फैल सकता है वायरस, आंख के डॉक्टर रहे सावधान

अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ने एक रिसर्च में यह दावा किया है। इस स्टडी के लिए मरीज की RT-PCR रिपोर्ट आने से 48 घंटों के भीतर आंसू के नमूने लिए गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 9:25:24

चौंकाने वाली स्टडी! कोरोना संक्रमित मरीज के आंसुओं से भी फैल सकता है वायरस, आंख के डॉक्टर रहे सावधान

कोरोना पर लगातार हो रही रिसर्च में कई चौकाने वाले रिपोर्ट सामने आ रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के आंसुओं से भी संक्रमण के फैलने का खतरा है। अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ने एक रिसर्च में यह दावा किया है। इस स्टडी के लिए मरीज की RT-PCR रिपोर्ट आने से 48 घंटों के भीतर आंसू के नमूने लिए गए थे।

इस रिसर्च को डॉ प्रेमपाल कौर, डॉ गौरांग सहगल, डॉ शैलप्रीत, केडी सिंह और भावकरण सिंह ने किया है। स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित मरीजों के आंसू इनके देखभाल में लगे मेडिकल स्टाफ के लिए संक्रमण का जरिया बन सकते है।

ऐसे में मेडिकल स्टाफ और आंख के डॉक्टरों के लिए अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्हें विशेष तौर पर आंख, नाक और मुंह की जांच करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कोरोना के 120 मरीजों पर हुई ये स्टडी

अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ने कोरोना के 120 मरीजों पर ये रिसर्च की है। रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि 60 मरीजों में आंसुओं के जरिए कोरोना वायरस शरीर के दूसरे हिस्से में पहुंच गया। जबकि 60 मरीजों में इस तरह का कुछ भी देखने को नहीं मिला। 41 रोगियों में कंजंक्टिवल हाइपरमिया, 38 में फॉलिक्युलर रिएक्शन, 35 में केमोसिस, 20 रोगियों में म्यूकॉइड डिस्चार्ज और 11 को ईचिंग की दिक्कत थी।

वहीं ऑक्युलर मैनिफेस्टेशन वाले लगभग 37% मरीजों में कोरोना वायरस के आंशिक लक्षण मिले। बाकी 63% में संक्रमण के गंभीर लक्षण पाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 17.5% मरीज जिनके आंसू के RT-PCR टेस्ट हुए वो भी कोरोना पॉजिटिव निकले। 11 रोगियों (9.16%) में ऑक्युलर मैनिफेस्टेशन थे और 10 (8.33%) को ऐसी कोई भी शिकायत नहीं थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमित मरीज कंजेक्टिवायटल सेक्रेशन (स्राव) में संक्रमण को दूर कर सकते हैं।

रिसर्च के मुताबिक, ऑक्युलर मैनिफेस्टेशन या इसके बिना वाले रोगियों के आंसू कोरोना इंफेक्शन के संभावित कारण हो सकते हैं। ऑक्युलर मैनिफेस्टेशन वह लक्षण है जो शरीर में होने वाले किसी रोग की वजह से आंख पर असर डालता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर