न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत का अनोखा बयान, बोले- कोरोना वायरस एक प्राणी, उसे भी जीने का अधिकार; कांग्रेस नेता ने कसा तंज

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना को लेकर गुरुवार को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था। जिसके बाद वे विवादों में घिर गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 May 2021 12:02:23

उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत का अनोखा बयान, बोले- कोरोना वायरस एक प्राणी, उसे भी जीने का अधिकार; कांग्रेस नेता ने  कसा तंज

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना को लेकर गुरुवार को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था। जिसके बाद वे विवादों में घिर गए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, 'कोरोना वायरस भी एक प्राणी है। ऐसे में उसे भी जीने का अधिकार है। चूंकि हम उसके पीछे पड़े हैं तो वो भी बार-बार रूप बदल रहा है।' उधर, पूर्व सीएम का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं विपक्षी दलों के नेताओं ने इस बयान को न केवल असंवेदनशील, बल्कि 'मूर्खतापूर्ण' भी कहा है। इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने तंज कसा है कि कोरोना एक प्राणी है तो इसका आधार कार्ड-राशन कार्ड भी होगा?

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि रावत, जो राज्य के सीएम थे, उनका ये बयान मूर्खता और बकवास के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने अपना आपा खो दिया है और उनके पास कोई दूरदृष्टि नहीं है, जिसके कारण उनकी पार्टी में ऐसी गति हुई है।

यह पहली बार नहीं है कि जब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऐसा बयान दिया हो। इससे पहले बीते साल मार्च में रावत ने चौंकाने वाला बयान देकर अपनी फजीहत कराई थी। रावत ने दावा किया था कि गाय एकमात्र ऐसा जानवर है जो ऑक्सिजन को सांस के रूप में बाहर निकालता है। हालांकि इसी साल मार्च में, बीजेपी ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया था।

बीजेपी ने किया बचाव

विपक्षी दलों के हमले के बीच बीजेपी ने रावत का बचाव किया है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ गंदे खेल खेल रही है और इस महामारी में भी सब कुछ नकारात्मक देख रही है जबकि AAP सिर्फ सस्ते प्रचार के लिए ऐसा कर रही है क्योंकि राज्य में उसकी कोई राजनीतिक उपस्थिति नहीं है।

रावत का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश के 18 राज्यों में कोरोना के चलते टोटल लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं। वहीं 14 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में रावत के बयान को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसा है कि इस वायरस प्राणी को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में शरण दे दी जानी चाहिए।

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

केंद्र सरकार के मुताबिक, देश में 24 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है।

10 राज्य जहां पॉजिटिविटी रेट 25% से अधिक

गोवा
पुडुचेरी
पश्चिम बंगाल
कर्नाटक
हरियाणा
राजस्थान
चंडीगढ़
हिमाचल प्रदेश
आंध्र प्रदेश
ओडिशा

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती