Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Vaccine Side Effects: कोरोना वैक्‍सीन लगवाने के बाद महिलाओं में ज्यादा दिख रहे साइड इफेक्‍ट

दुनिया भर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से बचाव के लिए भारत, अमेरिका समेत कई देशों में टीकाकरण का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 10:04:35

Corona Vaccine Side Effects: कोरोना वैक्‍सीन लगवाने के बाद महिलाओं में ज्यादा दिख रहे साइड इफेक्‍ट

दुनिया भर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से बचाव के लिए भारत, अमेरिका समेत कई देशों में टीकाकरण का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। हालांकि कोरोना वैक्‍सीन लगने के बाद कई लोगों में साइड इफेक्‍ट भी देखने को मिले है। इनमें महिलाओं की संख्‍या सर्वाधिक है। ऐसा अमेरिका में भी है।

अमेरिका के पेंसिलवेनिया के स्‍टेट कॉलेज में 44 साल की मेडिकल टेक्निशियन शेली केंडेफी ने हाल ही में कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज लगवाई थी। लेकिन इसके बाद उनकी हालत बेहद खराब हो गई। शेली को मॉडर्ना की कोरोना वैक्‍सीन लगाई गई थी। तब तो सब ठीक था, लेकिन शाम को उनके हाथ में त्‍वचा संक्रमण हो गया और उनके शरीर में दर्द होने लगा। इससे वह बेहद परेशान हो गईं। उनके अनुसार उन्‍हें लगा कि उन्‍हें फ्लू हो गया है। उनके मुताबिक उनके दांप में कपकपी थी। लेकिन उन्‍हें पसीना भी निकल रहा था।
7 में से 6 महिलाओं में दिखे साइड इफेक्‍ट

अगले दिन उन्‍होंने ऑफिस जाकर अपने उन सहयोगियों को हाल जाना, जिन्‍होंने उनके साथ वैक्‍सीन लगवाई थी। इसे जानकर वह दंग रह गईं। वैक्‍सीन लगवाने वाली 7 में से 6 महिलाओं में साइड इफेक्‍ट थे, जबकि 8 पुरुषों में से सिर्फ 4 में भी साइड इफेक्‍ट दिखे थे।

वहीं पिछले महीने सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के शोधकर्ताओं ने एक शोध में 1.37 करोड़ अमेरिकी लोगों को लगी कोरोना वैक्‍सीन से संबंधित आंकड़ों की पड़ताल की थी। इसमें पाया गया था कि कोरोना वैक्‍सीन लगवाने के बाद कुल लोगों में से 79.1% महिलाओं में साइड इफेक्‍ट दिखे। जबकि कुल वैक्‍सीन का सिर्फ 61.2% हिस्‍सा ही महिलाओं को दिया गया था। इस शोध में सीडीसी शोधकर्ताओं ने पाया कि कोरोना वैक्‍सीन लगवाने के बाद हाइपरसेंसिविटी संबंधी साइड इफेक्‍ट महिलाओं में अधिक पाए गए हैं। सीडीसी शोधकर्ताओं ने पाया कि मॉडर्ना वैक्‍सीन लगवाने के बाद सभी 19 लोगों को साइड इफेक्‍ट हुए थे। ये सभी महिलाएं थीं। वहीं फाइजर वैक्‍सीन के प्रति 47 में से 44 महिलाओं में साइड इफेक्‍ट दिखाई दिया। इस पर जॉन्स हॉप्किंस ब्‍लूमबर्ग स्‍कूल ऑफ पब्लिक हेल्‍थ में माइक्रोबायोलॉजिस्‍ट व इम्‍यूनोलॉजिस्‍ट सबरा क्‍लीन का कहना है कि महिलाओं में साइड इफेक्‍ट हल्‍के और कम समय के लिए पाए गए। इन शारीरिक बदलावों से यह स्‍पष्‍ट है कि वैक्‍सीन असर कर रही है। आपको बता दे, दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.81 करोड़ से ज्यादा हो गया। 9 करोड़ 38 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 26 लाख 21 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर दुनिया में 3.85 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए और 8 हजार से ज्यादा मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका