न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर में कोरोना वैक्सीनेशन, रोजाना 8000 की जरूरत लेकिन बची सिर्फ 3300, जयपुर से आज पहुंचेगी 20200

भरतपुर जिले में हर रोज वैक्सीनेशन की 8000 डोज काम में ली जाती हैं लेकिन सिर्फ 3300 ही बची थी। हांलाकि आज गुरुवार को 20200 डोज और जयपुर से भरतपुर पहुंचनी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Mar 2021 1:40:37

भरतपुर में कोरोना वैक्सीनेशन, रोजाना 8000 की जरूरत लेकिन बची सिर्फ 3300, जयपुर से आज पहुंचेगी 20200

राजस्थान में कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान जोरों पर हैं और हर रोज विभिन्न जिलों में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चलाई जा रही हैं। भरतपुर जिले में हर रोज वैक्सीनेशन की 8000 डोज काम में ली जाती हैं लेकिन सिर्फ 3300 ही बची थी। हांलाकि आज गुरुवार को 20200 डोज और जयपुर से भरतपुर पहुंचनी हैं। वैक्सीन की नई खेप आने के बाद ही शुक्रवार और शनिवार को टीकाकरण संभव हो पाएगा। अगर फ्रंट लाइन और हेल्थ वर्करो की ही बात करें तो जिले में 94624 को टीका लगाने का लक्ष्य है। इनमें से अभी तक 23520 को ही पहली डोज लग पाई है। इस तरह इनके लिए ही 71104 डोज चाहिए।

वैक्सीन की डोज कम होने की वजह 60 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्ग और 45 साल से ज्यादा आयु वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का टीके के प्रति रुझान है। आरसीएचओ डा.अमर सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में 34 साइटों पर 4252 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। अब तक जिले 63223 लोगों को पहली और 10477 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। आरसीएचओ डॉ. अमर सिंह के मुताबिक बुधवार को नगर में 710, डीग में 580, कुम्हेर में 640, नदबई में 510, रूपवास में 440, भुसावर में 110, सेवर में 250, बयाना में 90 डोज ही बची थीं। हालांकि वैक्सीन की 2360 डोज रिजर्व हैं। ताकि दूसरी डोज लगाई जा सके।

सीएमएचओ डाॅ. कप्तान सिंह ने बताया कि वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने से पहले हमने मंगलवार को ही राज्य सरकार को अवगत करवा दिया था। इसलिए भरतपुर को 20200 डोज दिए जाने के आदेश भी हो गए हैं। ये वैक्सीन गुरुवार को भरतपुर आ जाएंगी। इससे टीकाकरण के काम में कोई बाधा नहीं आएगी। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि वैक्सीन की कमी नहीं है। हमें जरूरत के मुताबिक मिलती रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती