न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड में 17 सितंबर को चलाया जाएगा महा टीकाकरण अभियान, दो लाख लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो इसके लिए प्रदेश में 17 सितंबर को महा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमें एक हजार केंद्रों पर दो लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 10:50:30

उत्तराखंड में 17 सितंबर को चलाया जाएगा महा टीकाकरण अभियान, दो लाख लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम हुआ हैं लेकिन समाप्त नहीं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो इसके लिए प्रदेश में 17 सितंबर को महा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमें एक हजार केंद्रों पर दो लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत आज सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की समीक्षा करेंगे। वैक्सीन की डोज बढ़ाने के लिए लगातार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री संपर्क में हैं। केंद्र से आश्वासन मिला है कि राज्य को खपत के अनुपात में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 17 सितंबर को प्रदेश भर में एक हजार स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाकर दो लाख लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिससे 17 सितंबर तक प्रदेश में कोविड वैक्सीन लगाने वालों की संख्या एक करोड़ हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में किसी भी हाल में दिसंबर तक सौ फीसदी वैक्सीनेशन कर लिया जाए। गत माह राज्य को 35 लाख वैक्सीन डोज मिली है। जिसमें से केवल 25 लाख डोज ही लग पाई है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयंसेवी संस्थाओं व निजी संस्थानों से अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है।

बीते दिन नहीं हुई किसी कोरोना मरीज की मौत, मिले 12 नए संक्रमित

उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने लगा हैं और नए संक्रमितो के मुकाबले रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा ज्यादा हैं जिससे सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी घट रहा हैं। बीते दिन रविवार को प्रदेश में 12 नए कोरोना संक्रमितो के मुकाबले 20 मरीज रिकवर हुए। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 312 पहुंच गई है। सुखद खबर यह हैं कि बीते दिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई। प्रदेश की रिकवरी दर 95.99 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।

भारत में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 74 करोड़ के पार

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हुए 8 महीने पूरे होने वाले हैं। यहां इस साल 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। भारत हर दिन कोरोना वैक्सीनेशन में एक नई उपलब्धि हासिल कर रहा है। देश भर में रविवार तक कुल 74 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, सिक्किम, लक्षद्वीप, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव में 100% 18+ आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती