न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, बीते 24 घंटे में मिले 18,930 नए मरीज़, 35 की मौत

5 सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों की बात करें तो केरल में 4,113, महाराष्ट्र में 3,142, तमिलनाडु में 2,743, बंगाल में 2,352 और कर्नाटक में 1,127 केस मिले हैं। इन 5 राज्यों में देश के कुल केस के 71.19% केस मिले हैं। केरल में अकेले 21.73% केस मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jul 2022 10:34:29

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, बीते 24 घंटे में मिले 18,930 नए मरीज़, 35 की मौत

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को भारत में 16,159 नए मरीज मिले थे वहीं, बुधवार को इसमें इजाफा देखा गया। बीते दिन कोरोना के 18,930 नए मरीज़ मिले हैं। जबकि इस दौरान 35 लोगों की मौत हो गई और 14,650 मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को करीब ढाई हज़ार ज्यादा केस आए हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस 4,245 बढ़ गए हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या अब 1,19,457 हो गई है। जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट अब 4.32% पर पहुंच गई है।

5 सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों की बात करें तो केरल में 4,113, महाराष्ट्र में 3,142, तमिलनाडु में 2,743, बंगाल में 2,352 और कर्नाटक में 1,127 केस मिले हैं। इन 5 राज्यों में देश के कुल केस के 71.19% केस मिले हैं। केरल में अकेले 21.73% केस मिले हैं।

महाराष्ट्र में बुधवार को 3142 कोरोना मरीज मिलें। मुंबई में 695 लोग कोरोना से संक्रमति हुए। अब राज्य में एक्टिव केस की संख्या 19,981 पर पहुंच गई है। ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 358 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,30,427 हो गई।

दिल्ली में 600 केस

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 600 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत भी हो गई जबकि संक्रमण दर कम होकर 3.27% रही। दिल्ली में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 19,38,648 हो गई है और मृतकों की संख्या 26,276 पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को संक्रमण के 615 मामले दर्ज किये गये थे जबकि 3 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,590 हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 420 मामले दर्ज किये गये थे जबकि संक्रमण दर 5.25% थी जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

तमिलनाडु का हाल

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु में कोरोना के 2,743 नए मामले दर्ज किए। मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 1,791 लोग कोरोना से ठीक हुए। राजधानी चेन्नई में 1,062 नए मरीज मिलें।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वैक्सीन की 11,44,489 डोज लगाई गई हैं। अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,98,33,18,772 डोज लग चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का

दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति

INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान

'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल