न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बूंदी : मेडिकल टीम के साथ पीपीई किट पहन RAS परीक्षा देने पहुंचा कोरोना संक्रमित अभ्यर्थी, अलग रूम में की व्यवस्था

बूंदी के बालचंद पाड़ा परीक्षा सेंटर पर भी एक कोविड मरीज ने RAS की परीक्षा दी। हिंडोली निवासी अभ्यर्थी को 108 एंबुलेंस से पीपीई किट में बुधवार सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र पर लाया गया। जांच के बाद परीक्षा कमरे में ले जाया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 4:02:13

बूंदी : मेडिकल टीम के साथ पीपीई किट पहन RAS परीक्षा देने पहुंचा कोरोना संक्रमित अभ्यर्थी, अलग रूम में की व्यवस्था

आज राजस्थान में RAS परीक्षा आयोजित करवाई गई जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कोविड पॉजिटिव अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की अलग व्यवस्था की गई थी। बूंदी के बालचंद पाड़ा परीक्षा सेंटर पर भी एक कोविड मरीज ने RAS की परीक्षा दी। हिंडोली निवासी अभ्यर्थी को 108 एंबुलेंस से पीपीई किट में बुधवार सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र पर लाया गया। जांच के बाद परीक्षा कमरे में ले जाया गया। इस दौरान मेडिकल स्टाफ सहित अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा। अभ्यर्थी भोपाल एम्स में मेडिकल कर्मचारी है। मंगलवार को जांच के बाद रिपोर्ट आने पर पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर अलग से कमरे की व्यवस्था की और स्टाफ लगाया है। RAS परीक्षा के लिए जिले में 35 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। नैंनवा व हिण्डोली में 4-4, तालेडा में 2, पाटन में दो केन्द्र बनाए गए हैं। शेष केन्द्र बूंदी जिला मुख्यालय पर बनाए गए हैं।

परीक्षा देने पहुंचे 50 फीसदी से भी कम लोग, 3.28 लाख अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

राजस्थान में आज बुधवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा में 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 पदों पर भर्ती के लिए 2046 सेंटर पर RAS प्री परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई और 1 बजे तक संपन्न हो गई। हैरानी की बात यह रही कि परीक्षा देने 50 फीसदी से भी कम लोग पहुंचे। भर्ती के लिए देशभर के 6 लाख 48 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। लेकिन परीक्षा में 49।37 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में 3 लाख 20 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 3 लाख 28 हजार 147 अनुपस्थित रहे। RAS भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले ही जयपुर समेत प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में परीक्षा के दौरान सरकार ने नेटबंदी लगा थी। इस दौरान लीज लाइन को छोड़कर समस्त प्रकार की इंटरनेट सेवा बंद रही। दोपहर 1 बजे बाद प्रदेश के शहरों में इंटरनेट सेवा बहाल हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल