न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़े शहरों से आ रही राहत की खबर, दिल्ली-मुंबई-चेन्नई-बेंगलुरु में घटी अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या

बड़े शहरों से राहत की खबर आ रही है। मुंबई और दिल्ली में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। आंकड़े दिखाते हैं कि इन शहरों में कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट शुरू हो गई है। मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में 11 जनवरी को 8,727 कोरोना मरीज भर्ती थे। 26 जनवरी को यह आंकड़ा घटकर 3,384 रह गया। इस तरह अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या में 61% की कमी आ चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Jan 2022 10:33:27

बड़े शहरों से आ रही राहत की खबर, दिल्ली-मुंबई-चेन्नई-बेंगलुरु में घटी अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या

देश में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। रोजाना 2.5 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बीते दिन यानी गुरुवार को 2,51,627 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 3.4 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 627 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले बुधवार को 2,86,384 लोग संक्रमित मिले थे और 573 लोगों की मौत हुई थी। पिछले दिन के मुकाबले 34,757 कम संक्रमित मिले हैं यानी नए केस में 12% की कमी देखी गई है।

इस बीच बड़े शहरों से राहत की खबर आ रही है। मुंबई और दिल्ली में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। आंकड़े दिखाते हैं कि इन शहरों में कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट शुरू हो गई है। मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में 11 जनवरी को 8,727 कोरोना मरीज भर्ती थे। 26 जनवरी को यह आंकड़ा घटकर 3,384 रह गया। इस तरह अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या में 61% की कमी आ चुकी है।

उधर, दिल्ली के अस्पतालों में 17 जनवरी को 2,782 मरीज भर्ती थे। 26 जनवरी को इनकी संख्या घटकर 2000 ही रह गई। इस तरह राजधानी के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में 28% की कमी आई है। दिल्ली में मरीजों की संख्या घटने का असर बाजारों पर भी दिखेगा। दिल्ली सरकार ने 28 जनवरी से कोरोना पाबंदियों में राहत देने का ऐलान किया है।

तीसरी लहर में पहली बार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी गिरावट का ट्रेंड नजर आ रहा है। देशभर में में 23 जनवरी को सबसे ज्यादा 22.43 लाख एक्टिव मरीज थे, जो 26 जनवरी को घटकर 21.95 लाख रह गए हैं।

इसके अलावा चेन्नई के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। यहां 12 जनवरी को 1,456 मरीज अस्पतालों में भर्ती थे, जबकि 26 जनवरी को शहर के अस्पतालों में 971 मरीज ही भर्ती थे। इस तरह शहर के अस्पतालों में भर्ती कुल मरीजों की संख्या में 33% की कमी आई है।

बेंगलुरु से भी राहत की खबर है। यहां 18 जनवरी को 315 मरीज अस्पतालों में भर्ती थे, जो अब घटकर 239 रह गए हैं। इस तरह शहर के अस्पतालों भर्ती मरीजों की संख्या में कुल 8% की कमी आई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि महानगरों में कोरोना की तीसरी लहर का पीक गुजर चुका है, इसलिए वहां अगले दो से तीन हफ्तों में अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या 90% तक कम हो जाएगी।

नहीं घटी ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों की संख्या

मुंबई और दिल्ली में जिस रफ्तार से अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या घटी है, उस रफ्तार से ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों की संख्या नहीं घटी है। इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें ज्यादातर मरीज वे हैं, जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है। मुंबई के अस्पतालों में इस समय भर्ती मरीजों में 60% बिना टीका लगवाने वाले ही हैं।

दिल्ली में घटा पॉजिटिविटी रेट

दिल्ली में गुरुवार को 4,291 नए केस दर्ज किए गए और 34 लोगों की मौत हुई। 9,397 लोग ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार को 7,498 नए केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 18.15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.56 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25 हजार 744 की मौत हो गई। दिल्ली में 15 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 30% था जो लगातार कम हो रहा है। गुरुवार को 10.59% पर आ गया।

महाराष्ट्र में घटे मरीज

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे यानी गुरुवार को कोरोना के 25,425 नए केस मिले। इस दौरान 42 लोगों की मौत हुई और 36,708 मरीज ठीक हुए। बुधवार को 35,756 नए केस मिले और 79 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 2.87 लाख हो गए हैं। राज्य में अब तक कुल 76.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 71.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 17.47% है, इससे एक दिन पहले बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 19.54% था।

कर्नाटक में एक दिन में 22% घटे नए केस

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38,083 नए मरीज मिले हैं। 67,236 मरीज ठीक भी हुए, जबकि 49 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को कोरोना के 48,905 नए मामले मिले और 39 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.28 लाख है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 20.44% है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल