न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

8.3 करोड़ की आबादी वाले इस देश में कोरोना मचा रहा तबाही, हर दो मिनट में एक मरीज की हो रही मौत

ईरान में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने हर तरफ तबाही मचा रखी है। 8.3 करोड़ की आबादी वाले देश में हर दो मिनट में एक कोरोना मरीज की मौत हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 12:06:00

8.3 करोड़ की आबादी वाले इस देश में कोरोना मचा रहा तबाही, हर दो मिनट में एक मरीज की हो रही मौत

ईरान में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने हर तरफ तबाही मचा रखी है। 8.3 करोड़ की आबादी वाले देश में हर दो मिनट में एक कोरोना मरीज की मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में 40,808 नए केस मिले हैं और 588 की मौत हुई है। ईरान में अब तक कोरोना से 94,603 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में अथॉरिटीज ने कोरोना के बढ़ते केसों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन न होने और मास्क न पहनने को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग सरकार की ओर से वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार की आलोचना की जा रही है। देश में अब तक सिर्फ 4% लोगों को ही पूरी तरह से टीका लगा है। ईरान के 31 प्रांतों में से ज्यादातर में अब रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीते महीने के मुकाबले यह बड़ी चिंता का सबब है, जब ईरान में हर तीन मिनट में एक ही मौत हो रही थी।

ईरान की हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि देश में कोरोना की 5वीं लहर चल रही है और इसका कहर आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। यही नहीं ईरान सरकार का कहना है कि हम यह अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि यह संकट कितना बढ़ने वाला है। फिलहाल अस्पतालों में बेड्स की कमी है। यही नहीं देश में टीकों की भी कमी है, जिसके चलते वैक्सीनेशन अभियान को आगे बढ़ाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों के चलते ईरान दूसरे देशों को वैक्सीन खरीदने के एवज में पेमेंट नहीं कर पा रहा है। ऐसे में उसके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा, 'हर दो सेकेंड में ईरान कोई एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो रहा है और हर दो मिनट में एक शख्स की मौत हो रही है।'

बता दें कि इसी साल जनवरी में ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने ब्रिटेन और अमेरिका से वैक्सीन के आयात पर बैन लगा दिया था। उनका कहना है कि इन वैक्सीन्स पर भरोसा नहीं किया जा सकता है और ये संक्रमण को बढ़ाने के लिए हैं। वहीं अमेरिकी पाबंदियों के चलते ईरान अन्य देशों से भी टीके नहीं खरीद पा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान