न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली समेत 5 राज्यों ने जारी की गाइडलाइन्स; हरिद्वार में 175 साधु कोरोना संक्रमित

संक्रमण से बचाव के लिए दिल्ली समेत 5 राज्यों (गुजरात, ओडिशा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक) ने भी नए नियम जारी किए हैं। पढ़ें इन राज्यों की गाइडलाइंस..

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 9:26:22

महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली समेत 5 राज्यों ने जारी की गाइडलाइन्स; हरिद्वार में 175 साधु कोरोना संक्रमित

देशभर में रविवार को रिकॉर्ड 2 लाख 71 हजार 204 नए पॉजिटिव केस सामने आए, इस साल पहली बार 1,570 लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ ही आज 1 लाख 42 हजार 150 लोग ठीक भी हुए। देश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 19 लाख 21 हजार 738 है। वहीं, कुल मौतों का आंकड़ा भी 1 लाख 78 हजार 743 पहुंच गया है। कोरोना महामारी के बीच शनिवार को 13 दिन पहले महाकुंभ समाप्ति की घोषणा हो गई, हालांकि, यहां 30 अप्रैल तक प्रतीकात्मक तौर पर धार्मिक आयोजन होते रहेंगे। महाकुंभ समाप्ति की घोषणा के बाद विभिन्न राज्यों से आए लोग वापस लौटने लगे हैं। ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए दिल्ली समेत 5 राज्यों (गुजरात, ओडिशा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक) ने भी नए नियम जारी किए हैं। पढ़ें इन राज्यों की गाइडलाइंस..

दिल्ली में देनी होगी पूरी जानकारी, रहना होगा 14 दिन होम क्वारैंटाइन

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने अपने आदेश में कहा कि, हरिद्वार कुंभ मेले से लौट रहे दिल्ली में रहने वाले लोगों को RT-PCR टेस्ट के साथ 14 दिन अपने घर पर क्वारैंटाइन रहना होगा। इसके साथ ही 4 अप्रैल से अब तक कुंभ होकर आए हैं, उन्हें www.delhi.gov.in पर 24 घंटे के अंदर अपना नाम, पता, संपर्क सूत्र, ID, दिल्ली से जाने और आने की पूरी डिटेल देनी होगी। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति जानकारी छिपाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है. रविवार को 25,462 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 20,159 लोग रिकवर हुए और 161 की मौत हो गई। अब तक यहां 8.79 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.66 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,121 मरीजों की जान चली गई। 74,941 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में बिना RT-PCR टेस्ट के शहर में एंट्री पर बैन

कुंभ स्नान करके गुजरात लौट रहे लोगों को बिना RT-PCR टेस्ट के एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। श्रद्धालु की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही शहर में एंट्री दी जाएगी. अगर RT-PCR टेस्ट पॉजिटिव आता है तो 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। इसके अलावा राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को कुंभ मेला से लौटने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही RT-PCR के बिना अपने घर लौटने से रोकने के लिए नाकाबंदी लागू करने के लिए कहा गया है। गुजरात में रविवार को 10,340 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3,981 लोग रिकवर हुए और 110 की मौत हो गई। अब तक यहां 4.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.37 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,377 मरीजों की मौत हो गई। 61,647 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

ओडिशा में RT-PCR टेस्ट जरुरी साथ 14 दिन का क्वारैंटाइन

ओडिशा सरकार ने भी कुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए RT-PCR टेस्ट के साथ 14 दिन का होम क्वारैंटाइन अनिवार्य कर दिया है। लोग घर या अस्थायी चिकित्सा शिविर (TMC) में 14 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा कुंभ में शामिल होने वालों का डाटा कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों के साथ साझा किया गया है। आदेश में कहा गया है कि ऐसे सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से ट्रैक किया जाए और उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाए।

मध्यप्रदेश में कुंभ से लौटे तो 7 दिन क्वारैंटाइन जरूरी

मध्य प्रदेश सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कुंभ मेले से लौटने वाले लोगों को 7 दिन होम क्वारैंटाइन करें। सरकार ने कहा कि सभी लोगों को अपने आने के बारे में जिलाधिकारियों को जानकारी देनी होगी। मध्यप्रदेश में रविवार को 12,248 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 7495 लोग रिकवर हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक यहां 4.08 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,557 मरीजों की जान चली गई। 68,576 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में 7 दिन क्वाैंरंटाइन, RT-PCR टेस्ट जरूरी

कर्नाटक में भी कुंभ मेला से लौट रहे सभी लोगों के लिए कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हरिद्वार कुंभ मेले में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों को एक सप्ताह तक अपने घर पर क्वाैंरंटाइन रहना होगा। साथ ही RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा।

हरिद्वार: 175 साधु हुए कोरोना संक्रमित

हरिद्वार के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) डॉ एसके झा ने बताया कि कुंभ मेले में शामिल होने वाले 175 साधुओं की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। इसके बाद पॉजिटिव आने वाले साधुओं की संख्या बढ़कर 229 हो गई है।

देश की पॉजिटिविटी रेट हुई दोगुनी

आपको बता दे, देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 12 दिनों में देश की पॉजिटिविटी रेट में दोगुने से ज्यादा बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। यानी 12 दिन पहले तक अगर 100 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाता था, तो 8 लोगों में कोरोना की पुष्टि होती थी। यह आंकड़ा अब बढ़कर 16 या 17 तक पहुंच गया है। इस दौरान देश में 20 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। देश में 6 अप्रैल को 1.27 करोड़ केस थे, जो बीते दिन बढ़कर 1.47 करोड़ हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा