न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, वोट दोगे तो ही गांव का विकास होगा

कांग्रेस विधायक एचसी बालकृष्ण ने कहा, “हमारी सरकार सत्ता में आ गई है, मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि जैसा कि आप जानते हैं कि चुनाव बूथों पर वोट गणना के आधार पर होते हैं, जो भी बूथ हमें अधिक वोट देगा, हम अगले पांच वर्षों में उनके लिए काम करेंगे, हमारी सरकार वहां पांच साल तक रहेगी। जो गांव हमें अच्छा नेतृत्व देंगे, हम उनके लिए काम करेंगे।”

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 11:29:42

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, वोट दोगे तो ही गांव का विकास होगा

नई दिल्ली। कर्नाटक के मगदी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक एचसी बालकृष्ण के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस विधायक ने कहा है कि विकास के काम केवल उन्हीं गांवों में किए जाएंगे जो पार्टी को लोकसभा चुनावों में वोट देंगे। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा-जद(एस) गठबंधन पर सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि गठबंधन से कांग्रेस को फायदा होगा। उनके बयान पर भाजपा की ओर से पलटवार हुआ है और खुद पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने आपत्ति दर्ज की है।

क्या बोले थे कांग्रेस विधायक?

कांग्रेस विधायक एचसी बालकृष्ण ने कहा, “हमारी सरकार सत्ता में आ गई है, मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि जैसा कि आप जानते हैं कि चुनाव बूथों पर वोट गणना के आधार पर होते हैं, जो भी बूथ हमें अधिक वोट देगा, हम अगले पांच वर्षों में उनके लिए काम करेंगे, हमारी सरकार वहां पांच साल तक रहेगी। जो गांव हमें अच्छा नेतृत्व देंगे, हम उनके लिए काम करेंगे।”

भाजपा ने किया पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विधायक की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में किसी भी विकासात्मक कार्य के लिए कोई फंड नहीं है। उन्होंने कहा, “यह शून्य अनुदान वाली सरकार है।” इसके अलावा बसवराज बोम्मई ने कहा कि उनकी सरकार (भाजपा सरकार) ने पार्टी आधार पर अनुदान जारी करने में कोई भेदभाव नहीं किया है। बीजेपी कर्नाटक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विधायक इस तरह के बयान देकर अपना अहंकार दिखा रहे हैं। पार्टी हैंडल की ओर से लिखा गया, “लोगों को ठीक से गारंटी नहीं मिल रही है, कोई विकास नहीं हो रहा है।”

एचसी बालकृष्ण रामानगर जिले के मगदी निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक हैं। इससे पहले वह 1994 में पहली बार भाजपा के टिकट पर चुने गए थे और 2004, 2008 और 2013 में जद (एस) के टिकट पर निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार जीते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?