न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, जयपुर एयरपोर्ट पर पानी भरा

भारी बारिश के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर पानी भर गया, जिससे कई यात्रियों को अपने अगले गंतव्य के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 12 Aug 2024 3:53:29

जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, जयपुर एयरपोर्ट पर पानी भरा

जयपुर। राजस्थान में भारी बारिश के कारण सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर पानी भर गया। यात्रियों को अपनी अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए जलभराव वाले एयरपोर्ट से गुजरना पड़ा। कई यात्रियों को अपने अगले गंतव्य के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट में चढ़ने में भी परेशानी हुई। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जयपुर में रिकॉर्ड 118 मिमी बारिश दर्ज की गई है और यह सिलसिला अभी भी जारी है।

खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने जयपुर समेत भरतपुर, करौली, दौसा और सवाई माधोपुर समेत कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया।

सोमवार सुबह करीब पांच बजे कई इलाकों में भारी बारिश शुरू हुई और सुबह नौ बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। दोपहर 2 बजे बाद एक बार फिर से जयपुर में तेज बौछारें पड़ी, जिससे सड़कों पर पानी का जमाव हो गया। इससे यातायात में भी काफी असुविधा हुई। भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया।

प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और मानसून के सक्रिय होने की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में हरसंभव और त्वरित राहत पहुंचाने तथा बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपदा प्रबंधन गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।

rain,rajasthan,jaipur,waterlogging,jaipur airport

20 से अधिक लोग मरे

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में राज्य में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा राहत प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार करौली और हिंडौन में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। आईएमडी ने सवाई माधोपुर, करोली और भरतपुर में रेड अलर्ट जारी किया है और इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान आने का अनुमान है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट