न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु में जारी है लगातार बारिश का दौर, स्कूलों में छुट्‌टी

तमिलनाडु में बीते तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 3:28:18

तमिलनाडु में जारी है लगातार बारिश का दौर, स्कूलों में छुट्‌टी

चेन्नई। तमिलनाडु में बीते तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने वाला है। लगातार बारिश होने के कारण आफिस जाने वाले लोग और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक लगातार बारिश के कारण कई शहरों में कुछ हिस्से जलमग्न हो गए। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने आज यानी शनिवार को कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। इसके साथ ही लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है।

चेन्नई, मदुरै और शिवगंगा में स्कूलों की छुट्टी

लगातार हो रही बारिश के कारण कार्यालय जाने वाले लोग और स्कूली छात्रों का काफी परेशानियां हो रही है। पीक ऑवर ट्रैफिक के दौरान डेढ़ घंटे से अधिक समय तक लगातार बारिश के कारण कुछ हिस्से जलमग्न हो गए। इस बीच, प्रशासन ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण आज चेन्नई, मदुरै और शिवगंगा में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

अगले 24 घंटों में भारी बारिश चेतावनी

मौसम विज्ञान के अतिरिक्त महानिदेशक एस बालाचंद्रन ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी और डिंडीगुल जिलों में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, विरुधुनगर, मदुरै, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तिरुप्पुर और रामनाथपुरम जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

बाढ़ निगरानी कैमरे लगाए गए

ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया और कहा कि केके नगर-राजमन्नार सलाई और गणेशपुरम जैसे सब वे में तैयारी के उपायों और जल निकासी कार्य को देखते हुए बारिश के पानी का ठहराव नहीं था। बाढ़ की चपेट में आने वाले इलाकों में अधिकारियों द्वारा बाढ़ निगरानी कैमरे लगाए गए हैं। कुछ क्षेत्रों में तूफान-जल निकासी के बुनियादी ढांचे में सुधार का काम पूरा हो गया है और यह शहर के अन्य हिस्सों में जारी है।

लोगों के सामने आवागमन की समस्या

पहले से चल रही चेन्नई मेट्रोरेल फेज-2 परियोजना के चलते सड़कों के कई हिस्सों में बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। हालांकि इस तरह की चीजों ने पहले से ही यातायात और भीड़ को बढ़ा दिया है। बारिश और जलभराव लोगों के सामने एक नई समस्या बन गई है।

नगर-निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

तमिलनाडु में 29 अक्तूबर को पूर्वोत्तर मानसून की बारिश शुरू हुई। नगर निगम, चेन्नई ने हेल्पलाइन नंबर- 1913 और कंट्रोल रूम लैंडलाइन नंबर- 044-25619206, 044-25619207 और 044-25619208 जारी किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत