न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत का आरोप - गृह और आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनियों से अमित शाह का बयान हटाने को कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर सियासी बवाल जारी है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। इसके साथ ही कांग्रेस ने गृह मंत्रालय और आईटी मंत्रालय पर गंभीर आरोप लगाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 3:13:18

कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत का आरोप - गृह और आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनियों से अमित शाह का बयान हटाने को कहा

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर सियासी बवाल जारी है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। इसके साथ ही कांग्रेस ने गृह मंत्रालय और आईटी मंत्रालय पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि इन मंत्रालयों ने सोशल मीडिया कंपनियों को पत्र लिखकर अमित शाह के विवादित बयान वाला वीडियो हटाने की मांग की है।

कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में इस आरोप को सामने रखा। उन्होंने कहा कि हमें सोशल मीडिया मंच 'एक्स' से एक मेल मिला है, जिसमें बताया गया कि गृह मंत्रालय और आईटी मंत्रालय ने उन्हें एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें कहा गया है कि वीडियो को हटा दिया जाए क्योंकि इसमें किसी कानून का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा कौन सा कानून है जो इस वीडियो के संबंध में उल्लंघन कर रहा है, जबकि जो कुछ भी अमित शाह ने कहा, वही राज्यसभा की उनकी स्पीच में था।

उन्होंने कहा कि अमित शाह ने राज्यसभा की स्पीच में खुद कहा था कि आजकल एक फैशन हो गया है, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अगर भगवान का नाम इतने बार लिया होता तो स्वर्ग मिल जाता। इस बयान में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसे जैसा था, वैसा ही प्रस्तुत किया गया है। अमित शाह को अब इस बात का जवाब देना है कि ऐसा माफ न करने योग्य अपराध करने के बाद भी वह माफी क्यों नहीं मांग रहे हैं, इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक और अपराध किया है। उन्होंने एक तस्वीर को एडिट किया जिसमें हमारे सांसद बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस तस्वीर में जॉर्ज सोरोस को एडिट कर दिया गया है। जॉर्ज सोरोस को वे 'एंटी-नेशनल' बताते हैं और अब इस तस्वीर में उनका चेहरा जोड़कर उनका वास्तविक उद्देश्य स्पष्ट कर दिया है। भाजपा की यह मानसिकता और उनकी विचारधारा यह बताती है कि वह संविधान और अंबेडकर को लेकर अपनी वास्तविक मानसिकता का पालन कर रहे हैं।

सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा कि यह वही मानसिकता है जो उनके पूर्वजों की थी, जिन्होंने अंबेडकर के संविधान के साथ अन्याय किया और उन्हें अपमानित किया। आज भी वह वही काम कर रहे हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को सिर्फ सदन में नहीं, बल्कि सड़कों पर भी उठाएगी और लोगों को इसके बारे में जागरूक करेगी। अमिय शाह द्वारा उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किये जाने के आरोप लगाने पर उन्होंने कहा कि पेज नंबर 344 पर उनकी स्पीच है। राज्यसभा से उठाकर पढ़ लीजिए। बयान को क्या तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। हमने उनके बयान को जस का तस सुनाया है, जो बात उन्होंने संसद में कही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका