न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस दिल्ली में लगातार तीसरी बार 'शून्य', 67 सीटों पर जमानत जब्त, इन सीटों पर बची लाज

कांग्रेस के लिए यह चुनाव और भी निराशाजनक साबित हुआ, क्योंकि उसे लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में 0 सीटें मिलीं। बड़ी बात यह है कि दिल्ली की 70 में से 67 सीटों पर कांग्रेस की जमानत भी जब्त हो गई है। अब हम जानेंगे कि कौन सी 3 सीटें हैं, जहां कांग्रेस की जमानत बची रही।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 7:43:26

कांग्रेस दिल्ली में लगातार तीसरी बार 'शून्य', 67 सीटों पर जमानत जब्त, इन सीटों पर बची लाज

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं, और भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता हासिल कर ली है। वहीं, आम आदमी पार्टी की 10 साल पुरानी सत्ता का अंत हो गया है। भाजपा ने दिल्ली की 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों तक ही सिमट गई। कांग्रेस के लिए यह चुनाव और भी निराशाजनक साबित हुआ, क्योंकि उसे लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में 0 सीटें मिलीं। बड़ी बात यह है कि दिल्ली की 70 में से 67 सीटों पर कांग्रेस की जमानत भी जब्त हो गई है। अब हम जानेंगे कि कौन सी 3 सीटें हैं, जहां कांग्रेस की जमानत बची रही।

कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा

इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों में से सिर्फ तीन सीटों पर अपनी जमानत बचाई, और लगातार तीसरी बार उसका खाता तक नहीं खुला। हालांकि, कांग्रेस ने अपने वोट शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की है। इस बार कांग्रेस ने कुल 6.4 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में उसे केवल 4.26 प्रतिशत वोट मिले थे। ध्यान देने वाली बात यह है कि कांग्रेस ने दिल्ली में तीन चुनावों (1998 में 52 सीटें, 2003 में 47 सीटें, और 2008 में 43 सीटें) में जीत हासिल की थी और 15 साल तक सत्ता में रही थी। हालांकि, उसके बाद से दिल्ली में कांग्रेस का ग्राफ लगातार गिरता चला गया।

इन सीटों पर बची जमानत

बादली सीट:
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव को इस सीट पर कुल 41,071 वोट मिले। वह तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 27 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले।
कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र: कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त दूसरे स्थान पर रहे। दत्त ने 27,019 वोट हासिल किए और उन्हें लगभग 32 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए।
नांगलोई जाट सीट: कांग्रेस के उम्मीदवार रोहित चौधरी ने इस सीट पर 32,028 वोट प्राप्त किए, जो करीब 20 प्रतिशत वोट शेयर था। वह तीसरे नंबर पर रहे।

जानकारी के लिए: चुनाव में यदि किसी उम्मीदवार को डाले गए कुल वोटों का कम से कम छठा हिस्सा प्राप्त नहीं होता है, तो उसकी जमानत राशि जो उसने चुनाव आयोग के समक्ष दी थी, जब्त कर ली जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी