न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पी चिदंबरम ने कसा तंज - सिर्फ नितिन गडकरी में साहस लेकिन वह भी आजकल मौन

समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, चिदंबरम से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा की गई ताजा टिप्पणी पर सवाल पूछा गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 2:41:06

 पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पी चिदंबरम ने कसा तंज - सिर्फ नितिन गडकरी में साहस लेकिन वह भी आजकल मौन

कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर नितिन गडकरी पर तंज कसा है। चिदंबरम ने कहा कि नितिन गडकरी में साहस दिखता है जो कभी-कभी आवाज उठाते हैं लेकिन आजकल मौन हैं, उन्हें बोलना चाहिए।

समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, चिदंबरम से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा की गई ताजा टिप्पणी पर सवाल पूछा गया था। इसपर कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें कैबिनेट में अपनी आवाज और बुलंद करनी चाहिए।

वैकल्पिक ईंधन के अधिक उपयोग से मिलेगी राहत

दरअसल, एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा था कि एलएनजी, सीएनजी और इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन के अधिक उपयोग से पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं और आंदोलन कर रहे हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं, लोग पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में हम लोगों को आने वाले दिनों में सुविधा देंगे कि वो पेट्रोल पंप पर एथेनॉल मिल सके, ताकि उनके पास ऑप्शन उपलब्ध रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेट्रोल का दाम अगर 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक है, तो एथेनॉल ग्राहक को महज 60-65 रुपये लीटर मिलेगा। ग्रीन फ्यूल से प्रदूषण में कमी भी आएगी।

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए चिदंबरम ने कहा, 'देश में हर व्यक्ति जानता है कि इस सरकार में सारे फैसले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेते हैं। फिर ये मायने नहीं रखता कि कौन वित्त मंत्री है और कौन नहीं है। प्रधानमंत्री खुद ही वित्त मंत्री हैं, रक्षा मंत्री हैं, विदेश मंत्री, खेल मंत्री हैं। वही सब कुछ हैं।'

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि सिर्फ गडकरी में यह साहस है कि वह समय-समय पर आवाज उठाते हैं, लेकिन इन दिनों वह भी खामोश हैं। उन्हें अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्हें कैबिनेट में अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात

राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति

तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?

रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर