न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार से घबराई कांग्रेस, संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, प्रियंका गाँधी को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी चुनावी हार के बाद संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में जुटी हुई है। संगठन में किए जाने वाले बदलाव पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की बैठकें हो चुकी हैं। वहीं, ऐसी खबर है कि, प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 7:19:39

हार से घबराई कांग्रेस, संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, प्रियंका गाँधी को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी चुनावी हार के बाद संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में जुटी हुई है। संगठन में किए जाने वाले बदलाव पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की बैठकें हो चुकी हैं। वहीं, ऐसी खबर है कि, प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

कांग्रेस पार्टी में सभी की निगाहें प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन के प्रभारी एआईसीसी केसी वेणुगोपाल पर थीं। वह इसलिए क्योंकि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय और राज्य नेतृत्व में बड़े बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने 2024 का आम चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन बाद में उपचुनाव में जीत के बाद केरल के वायनाड से वह लोकसभा सांसद बनीं। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका एक अच्छी कम्युनिकेटर हैं तो वह कांग्रेस की स्टार प्रचारक बनी रहेंगी, लेकिन उन्हें भविष्य के चुनावों के प्रबंधन की देखरेख का अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है। प्रियंका कुछ समय से बिना किसी प्रभार के एआईसीसी महासचिव हैं।

इस विषय पर असम के एआईसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया कि, वह निश्चित तौर पर प्रियंका को कांग्रेस पार्टी में बड़ी भूमिका निभाते देखना चाहेंगे। सिंह ने कहा कि, पार्टी में कोई भी बदलाव हमेशा स्वागत योग्य है। अनुभवी और नए चेहरों को शामिल करने से निश्चित रूप से कांग्रेस संगठन को बढ़ावा मिलेगा और यह भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होगा।

एक दशक से संगठन के प्रभारी वेणुगोपाल राज्यसभा के सदस्य थे, लेकिन पिछले साल अलप्पुझा से लोकसभा सांसद चुने गए और बाद में उन्हें संसद की लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नामित किया गया, जो प्रमुख सरकारी योजनाओं की समीक्षा करती है। इस पर पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि, वेणुगोपाल को 2026 में उनके गृह राज्य केरल में विधानसभा चुनाव खत्म होने तक बरकरार रखा जा सकता है।

महाराष्ट्र के प्रभारी एआईसीसी सचिव बी.एम. संदीप ने बताया, "बदलाव की शुरुआत को देखें तो हाल ही में भक्त चरण दास को ओडिशा इकाई प्रमुख और हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र इकाई प्रमुख के रूप में नामित करने के साथ हुई। यह राज्य चुनावों के बाद होना था। अगले कुछ दिनों में हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम में राज्य इकाई प्रमुखों को बदले जाने की संभावना है।

पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे और जोरहाट लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को 2026 में पूर्वोत्तर राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए असम इकाई का प्रमुख बनाया जा सकता है। असम चुनाव महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा को रोकने के लिए उत्सुक है, जो अगले साल तीसरे कार्यकाल की तलाश में है और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ गौरव गोगोई को आगे करना एक अच्छी रणनीति हो सकती है।

कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि, राज्य इकाई प्रमुखों के अलावा, बिहार, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और राजस्थान के एआईसीसी प्रभारियों को भी बदले जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि खड़गे दो पूर्व मुख्यमंत्रियों छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और पंजाब के चरणजीत सिंह चन्नी को एआईसीसी की प्रमुख भूमिकाएं दे सकते हैं। बघेल को बिहार का प्रभार दिया जा सकता है, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, क्योंकि राहुल गांधी उससे पहले पूरी राज्य इकाई में फेरबदल करना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म