न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा की राजनीति में क्षेत्रवाद का आरोप: हुड्डा सरकार की भूमिका पर चर्चा

हरियाणा की जनता उस दौर को भी भुगत चुकी है, जब सरकार का राज्य के कुछ ही इलाकों से मतलब था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Sep 2024 7:12:20

हरियाणा की राजनीति में क्षेत्रवाद का आरोप: हुड्डा सरकार की भूमिका पर चर्चा

हरियाणा की जनता उस दौर को भी भुगत चुकी है, जब सरकार का राज्य के कुछ ही इलाकों से मतलब था। बाकी क्षेत्रों की उसने कभी भी खास चिंता नहीं की। अधिकतर क्षेत्र और वहां की जनता को पूरी तरह से उपेक्षित छोड़ दिया था। मुख्यमंत्री के स्तर से पक्षपात का खुल्लम-खुल्ला खेल चलता था। जिस तरह से तब कांग्रेस शासन पर हरियाणा का एक समाज हावी था, उसी तरह से एक क्षेत्र विशेष के लिए सरकार के खजाने खोल दिए गए थे।

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश के संसाधनों को जैसे व्यवस्थित तरीके से सिर्फ एक इलाके की ओर ही मोड़ रखा था। यह वो इलाका था, जहां वे अपने राजनीतिक हित साध सकते थे। बाकी इलाके भगवान भरोसे थे। क्योंकि, सरकार का उनपर ध्यान ही नहीं था। तब सरकार के लिए यह बात मायने नहीं रखती थी कि प्रदेश की अधिकतर आबादी मुंह ताक रही है। उन्हें तो अपने पसंदीदा इलाके से मतलब था।

जिस जनता से वसूलती थी रकम, उसके लिए खर्च नहीं कर पाती थी

लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार की इस अलोकतांत्रिक और भेदभावपूर्ण हरकत का सबसे बड़ा उदाहरण गुड़गांव में एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्जेज (EDC) के नाम पर वसूले गए 5,000 करोड़ रुपए में से 1,000 करोड़ रुपए से अधिक का कुप्रबंधन है। यह रकम हुड्डा सरकार ने गुड़गांव के निवासियों से वसूले थे और अदालत के सामने कबूल किया था कि इतनी बड़ी रकम विकास और कल्याणकारी कार्यों पर वह नहीं खर्च कर सकी।

मॉडल गांव देने में भी रोहतक को सबसे ज्यादा प्राथमिकता

कांग्रेस सरकार इस कदर आंखें मूंद कर क्षेत्रवाद में लिप्त थी कि जब 65 गांवों को मॉडल गांवों के तौर पर नाम देने की बारी आई तो सिरसा, महेंद्रगढ़ और पंचकूला जिलों को दरकिनार करके सबको हैरानी में डाल दिया। इससे भी चौंकाने वाली बात ये थी कि इनमें से भी 36% मॉडल गांव मात्र दो ही जिलों से लिए गए थे और उनमें से भी हुड्डा का गृह जिला रोहतक सबसे बड़ा लाभार्थी था।

राजनीतिक विरोधियों के इलाकों के साथ हुआ सौतेला बर्ताव

मतलब, कांग्रेस सरकार को जरा भी नहीं लगता था कि इस तरह से खुल्लम-खुल्ला सत्ता का दुरुपयोग किसी की भी आंखों को चुभ सकता है। लेकिन, सरकार उनकी थी और उनकी जो मर्जी में आया वही करते रहे। अब सिरसा से चौटाला परिवार का नाता जुड़ा है, इससे इस बात का संदेह और गहराता है कि पूरा फैसला राजनीति और भेदभाव से प्रभावित था। यहां के लोगों का विकास सरकार की थोड़ी सी भी प्राथमिकताओं में शामिल नहीं था।

जनता से वसूली में चुस्त, खर्च करने में भेदभाव

2004-05 से 2013-14 के बीच हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HUDA) की ओर से जो संसाधन जुटाए गए, उनके आवंटन में भी जमकर बंदरबांट किया गया और चुन-चुनकर उन जिलों को नजरअंदाज करने की कोशिश की गई, जो कांग्रेसी इकोसिस्टम में फिट नहीं बैठ पाए थे। इसका परिणाम ये रहा कि रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, सिरसा और यमुनानगर जिलों में प्रगति के नाम पर मुश्किल से ही कभी भी कुछ नजर आया।

आम जनता के लिए अपनी ही सरकार से उम्मीद रह गई थी बेमानी

कांग्रेस के दौर में विकास की जितनी भी घोषणाएं हुईं, उसे मूलरूप से एक खास क्षेत्र तक की ही सीमित रखा गया और पूरे राज्य को उनकी हाल पर पूरी तरह से उपेक्षित छोड़ दिया गया।

कांग्रेस की इस प्रवृत्ति से न सिर्फ हरियाणा में एक खास समाज और और क्षेत्र को ही प्राथमिकता मिलती रही, बल्कि व्यवस्थित तरीके से राज्य के अधिकतर इलाकों और ज्यादातर आबादी को मायूसी का जीवन जीने के लिए उनकी हाल पर छोड़ दिया गया था। जहां, उन्हें अपनी ही सरकार से किसी भी तरह की उम्मीद करना बेमानी हो चुका था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत